फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three students were cut from train

मालगाड़ी से कट गईं तीन छात्राएं

Tue, 17 Nov 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Tue, 17 Nov 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Three students were cut from train

थरियांव थाना क्षेत्र के टेकसारी बुजुर्ग गांव की तीन छात्राएं

विज्ञापन
मालगाड़ी से कट गईं। तीनों छात्राएं बेर खाने के लिए जंगल की ओर जा रही थीं कि अप लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गईं। तीनों ने तड़पते हुए मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

टेकसारी बुजुर्ग निवासी रामबाबू की पुत्री अंजू (8) गांव के परिषदीय स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ती थी। इसी स्कूल में शिवशंकर की पुत्री शिवानी (छह) कक्षा एक व पड़ोसी गनेश की पुत्री निशा (14) कक्षा आठ में पढ़ती थीं।

मंगलवार को परिजनों के खेत पर जाने के बाद तीनों लड़कियां घर के बाहर खेल रही थीं। इसी बीच गांव के पास जंगल में जाकर बेर खाने की योजना बनाई। उन्होंने साथ खेल रहे बच्चों से भी चलने को कहा लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ।

तीनों लड़कियां गांव से निकलकर रेलवे ट्रैक के किनारे पहुंची। उसी समय डाउन ट्रैक से मालगाड़ी गुजर रही थी। तीनों लड़कियों ने मालगाड़ी के गुजरने का इंतजार किया।

डाउन लाइन पार करके तीनों लड़कियां जैसे ही अप लाइन पर पहुंचीं, दूसरी मालगाड़ी आ गई। तीनों लड़कियां इसकी चपेट में आकर कट गईं।

हादसा देख आसपास के खेतों में धान काट रहे ग्रामीण भाग कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तीनों लड़कियों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक साथ तीन परिवारों की लड़कियों की मौत से गांव में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed