{"_id":"790c7ed61d0951fcc3b09ba015bb9ff2","slug":"three-days-ago-the-foundation-had-in-organically-purbujurg-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन पहले बवाल की पुरबुजुर्ग में पड़ी थी नींव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दिन पहले बवाल की पुरबुजुर्ग में पड़ी थी नींव
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Mon, 07 Dec 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असोथर थाना क्षेत्र के पुरबुजुर्ग गांव में चुनावी रंजिश में रविवार को खून खराबे की नींव तीन दिन पहले ही पड़ गई थी। पुलिस ने मामले को हल्के में लिया था। इसके नतीजे के रूप में वारदात सामने आई। हालांकि पुलिस ने मारपीट को हत्या में तरमीम कर प्रधान समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गांव में रविवार की सुबह चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान चंदन पाल पक्ष और रूपनारायण पक्ष के बीच खूनी संघर्ष हुआ। इस मामले में रूपनारायण के भाई गेंदालाल की मौत के बाद पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया है।
विज्ञापन
एसपी के आदेश पर फटाफट जानलेवा हमले के दर्ज मुकदमें को हत्या की धारा 302 में तरमीम किया गया है। थाना पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी करके निवर्तमान प्रधान और प्रत्याशी चंदन पाल, शिवभोले, योगेंद्र, रामबाबू और मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया है। कुल तेरह लोगों के खिलाफ रूपनारायण ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
खूनी संघर्ष के पीछे पुलिस को भी दोषी माना जा रहा है। तीन दिन पहले हत्यारोपी प्रधान पक्ष के अखिलेश के साथ रूपनारायण पक्ष की मारपीट हुई थी।
इसमें अखिलेश घायल हो गया था और उसने चाकू मारने के आरोप की तहरीर थाने में दी थी। लेकिन उसकी शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। रूपनारायण ने बताया कि चाकू का आरोप गलत है।
अखिलेश के साथ मारपीट के बाद प्रधान पक्ष के लोगों ने शनिवार को मतदान के दौरान उसे धमकी दी थी। उसने बताया कि मतदान के बाद पूरे परिवार को देख लेने को कहा गया था।
उसने अपने भाई गेंदालाल को धमकी के बारे में बताकर आगाह भी किया था। पुलिस उसी समय दोनों पक्षों के बीच पनपे विवाद पर ठोस कदम उठाती, तो शायद घटना न होती। एसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि तीन दिन पहले की उन्हें जानकारी नहीं है। जांच के दौरान कोई बात सामने आई तो थाना पुलिस पर भी कार्रवाई होगी।