{"_id":"5a4147494f1c1baa268b5d63","slug":"the-thugs-who-came-to-open-buffalo-blew-six-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस खोलने आए बदमाशों ने छह घर फूंके","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भैंस खोलने आए बदमाशों ने छह घर फूंके
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
घर में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौडगरा (फतेहपुर)। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के खजुरिहन का पुरवा में सोमवार की रात भैंस चुराने आए बदमाशों को ग्रामीणों ने देख लिया। ग्रामीणों ने पकड़ने के लिए शोर मचाया तो बदमाशों ने आग लगा दी। देखते ही देखते एक के बाद एक कर छह घर जल गए। इससे लोगों की गृहस्थी बर्बाद हो गई। सूचना पर इलाकाई पुलिस और प्रशासनिक टीम पहुंची। दमकल गाड़ी बुलाकर ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
इन दिनों इलाके में भैंस चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इससे सशंकित ग्रामीण सक्रिय हो गए हैं। सोमवार की रात महरहा गांव के खजुरिहन का पुरवा में कुछ लोग घूमते देखे गए। ये गांव के बाहर बंधी एक भैंस के इर्द गिर्द मंडरा रहे थे। शौच से लौट रहे ग्रामीणों ने शंका पर आवाज लगाई तो भागने लगे। आरोप है कि इसी दौरान बदमाशों ने सूरजबली के घर में आग लगा दी। जब तक इस घर की आग बुझाई जाती, पड़ोस में रहने वाले परमेश्वरदीन के घर में आग फैल गई।
विज्ञापन
प्रधान मुकेश ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में कल्याणपुर एसओ गणेश प्रसाद व बिंदकी कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी फोर्स के साथ पहुंचे। इस दौरान एक-एक कर कमलेश पाल, दुखी पाल्र, अशोक पाल, सूरज पाल, मेड़ई पाल व प्रताप पाल के घर भी आग की जद में आ गए। फायर ब्रिगेेड के जवानों ने ग्रामीणों के साथ डेढ़ घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। एसडीएम हरिहरराम ने बताया कि भैस चुराने आए लोगों के आग लगाने की बात सामने आ रही है। इसकी जांच कराई जाएगी। आग से हुए नुकसान का आंकलन करने को लेखपाल को बुलाया गया है।
विज्ञापन