{"_id":"ddf907839622f42b39931fcda72aef2e","slug":"the-rural-body-was-found-in-the-car-of-the-pradhan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान की गाड़ी में मिला ग्रामीण का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान की गाड़ी में मिला ग्रामीण का शव
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Sun, 06 Dec 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
मोहलिया प्राथमिक स्कूल के पास प्रधान की टवेरा में
विज्ञापन
शनिवार को मतदान के दौरान 12 घंटे से लापता मतदाता जगमोहन (40) की लाश
बरामद होने से सनसनी फैल गई। पत्नी के हत्या की आशंका जताने पर पुलिस ने
प्रधान के बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव
पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटनास्थल पर डीएम राजीव रौतेला और एसपी राजीव
मल्होत्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत की और कार्रवाई के
आदेश दिए। मामले की सीओ मदन सिंह ने जांच शुरू की है।
कासिमपुर कटरा निवासी सुशीला देवी ने बताया कि पति जगमोहन को शुक्रवार रात निर्वतमान प्रधान/प्रत्याशी नासिर का बेटा आसू और क्षत्रपाल लोधी घर से ले गए थे। प्रधान के पास टवेरा गाड़ी है।
देर रात तक पति घर वापस नहीं लौटे, तो खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। ग्रामीणों ने शनिवार की दोपहर को मोहलिया स्कूल के पास टवेरा में पति के होने की खबर दी। वह लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे।
गाड़ी में पति को मृत हालत में देखकर हैरान रह गई। गाड़ी में गांव का फरहद अहमद भी मौजूद था। उन्हें देखकर फरहद फरार हो गया। पति के चेहरे पर चोटों के निशान थे। इससे मालूम पड़ता है उसके पति की हत्या की गई है।
उधर, प्रधान नासिर ने बताया कि जगमोहन शराब के नशे सड़क पर गिर पड़ा था। उन्हें इसकी खबर मिली तो गाड़ी से उसे अस्पताल भेजा था। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
एसओ खुर्शीद अंसारी ने बताया कि महिला की तहरीर पर हत्या व हरिजन एक्ट की धाराओं में प्रधान के बेटे आसू, क्षत्रपाल और फरहद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रथमदृष्ट्या जगमोहन की मौत शराब के कारण होना मालूम पड़ता है। फिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।