फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The older brother of the small The beating death

बड़े भाई ने की छोटे की पीट-पीटकर हत्या

Fri, 29 Apr 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Fri, 29 Apr 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
The older brother of the small The beating death
मृतक के दरवाजे में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

खखरेरू थाना क्षेत्र के भदौंहा गांव में पारिवारिक खुन्नस में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को बेटों के साथ मिलकर पीट-पीटकर मार डाला। पिता को बचाने आए तीन भतीजों को भी पीटकर घायल कर दिया।

विज्ञापन


गांव के दशरथ के दो बेटे भगवानदीन और दुखी परिवार सहित रहते थे। दोनों भाइयों में पारिवारिक खुन्नस करीब दो साल से चल रही थी। गुरुवार को बड़े भाई भगवानदीन रैदास ने अपने पुत्र उमेश, मिथलेश व राकेश के साथ मिलकर छोटे भाई पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। वह भूसा ढोकर चंद सेकंड पहले अपने दरवाजे पर बैठा था।
विज्ञापन


इनमें कूड़े के विवाद को लेकर कुछ कहासुनी हुई और बात बढ़ते ही भगवानदीन ने हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुखी को तब तक पीटा गया जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। मौत का इत्मीनान करने के बाद आरोपी भाग गए। अपने पिता को बचाने आए 17 वर्षीय संतलाल, 14वर्षीय संग्राम और 10 वर्षीय बलराम भी पिटाई से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल बड़े बेटे संतलाल की तहरीर पर पुलिस ने भगवानदीन ओर उसके पुत्र उमेश, मिथलेश और राकेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। इन आरोपियों में से उमेश कुमार ग्राम रोजगार सेवक हैं। एसओ शरीफ खां ने बताया कि नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।


वारदात के पीछे करीब दो साल से चल रहे पारिवारिक खुन्नस थी। तबसे अक्सर गाली गलौच और मारपीट हुआ करती थी। छह माह पहले आरोपी भगवानदीन की पत्नी सोनिया को दुखी ने डंडों से मारा पीटा था। कान का पर्दा फट गया था। इसका मामला थाने में दर्ज भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed