{"_id":"5b158c904f1c1bab6e8b631b","slug":"the-murder-of-a-dalit-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित युवक की हत्या,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित युवक की हत्या,
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
kin of deceased
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बिंदकी रोड नहर पटरी पर रविवार शाम एक दलित युवक मरणासन्न हालत मिला था। ग्रामीणों ने उसे घर पहुंचाया। घर से अस्पताल ले जाते युवक ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने में गंभीर चोट से मौत की पुष्टि हुई है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह गौर का कहना है कि युवक ने प्रेम प्रसंग में जान दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर एक्सपर्ट की राय लेने के बाद ही वह कुछ कह सकेंगे। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
थाना क्षेत्र के कोरसम के मजरे धीरज का पुरवा निवासी रमेश सोनकर का छोटा बेटा नरेंद्र (22) रविवार सुबह किसी काम से बिंदकी गया था। सोमवार शाम करीब सात बजे बिंदकी के पहले चौडगरा रोड पर नहर पटरी में मरणासन्न हालत में पड़ा मिला। गांव के कुछ लोगों ने नरेंद्र को बाइक पर लादकर घर पहुंचाया। बेटे की मौत से बकरी व्यापारी पिता रमेश और मां कमला बेहोश होकर गर पड़े। नरेंद्र के दो बड़े भाई रामसिंह और वीरेंद्र श्रीलंका में चालक की नौकरी करते हैं। दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। भाई की हत्या की सूचना पर दोनो भाई फ्लाइट से गांव के लिए रवाना हो चुके हैं। पोस्टमार्टम हाउस में युवक के चचेरे भाई रामशरण ने गांव के ही लोधी बिरादरी के लोगों पर भाई की हत्या का आरोप लगाया है।
इनसेट
फतेहपुर। गांव की गैर बिरादरी की लड़की से प्रेमप्रसंग करना नरेंद्र की हत्या का कारण बना। हालांकि दो दिन पहले चौडगरा चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता भी करा दिया था। परिजनों की मानें तो नरेंद्र का गांव में ही गैर बिरादरी की किशोरी से प्रेम प्रसंग था। परिजनों के समझाने के बाद भी मामला बढ़ने पर चौडगरा पुलिस चौकी ने दो जून को चौकी बुलाकर दोनों पक्षों में सुलह समझौता कराकर घर भेज दिया।