{"_id":"6ad52c1428e8365d69019dd3","slug":"youth-killed-two-injured-in-head-on-collision-between-two-motorcycles-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-154982-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, दो घायल
बभनी क्षेत्र में सड़क हादसे में मृत सुरेश गुप्ता (फाइल फोटो) श्रोत परिवार
Link Copied
बभनी। बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर रेंज ऑफिस के आगे शनिवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सुरेश कुमार गुप्ता (19) को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र के दरनखांड़ निवासी सुरेश कुमार गुप्ता पुत्र बिहारी लाल शनिवार रात खोतोमहुआ से रामलीला देखकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान रेंज ऑफिस के आगे उसकी बाइक की बभनी की ओर से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर कनवा निवासी हीरालाल (22) पुत्र भगवत और दरनखांड़ निवासी देवचंद (18) पुत्र कैलाश सवार थे। टक्कर में सुरेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई, जबकि हीरालाल और देवचंद घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस तीनों को सीएचसी बभनी ले गई, जहां चिकित्सकों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। बभनी थाना प्रभारी अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।