फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Diversion - Due to the Dussehra fair, vehicles will not be able to proceed towards Parade.

Kanpur News: डायवर्जन- दशहरा मेला के चलते परेड की ओर नहीं जा सकेंगे वाहन

Mon, 19 Oct 2026 02:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Diversion - Due to the Dussehra fair, vehicles will not be able to proceed towards Parade.
कानपुर। परेड में रामलीला और दशहरा मेला के आयोजन के चलते होने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात विभाग ने डायवर्जन लागू किया है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम पांच बजे से लालइमली चौराहे से कोई भी वाहन कारसेट परेड की तरफ नही जा सकेंगे। ये वाहन लालइमली चौराहा से सिल्वर्टन तिराहा से होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। वहीं, एमजी कॉलेज चौराहा से कोई भी वाहन कारसेट व नवीन मार्केट की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन सिल्वर्टन तिराहा, ग्रीन पार्क चौराहा होते हुए अपने गंतव्य जा सकेंगे। बडा चौराहा से आने वाले वाहन परेड की तरफ न जाकर, मेस्टन रोड, मूलगंज चौराहा होते हुए जाएंगे।
चेतना चौराहा से आने वाले वाहन व्यायामशाला, मेघदूत तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। मेघदूत तिराहा से वाहन वीआईपी रोड सरसैया घाट होते हुए जाएंगे। यतीमखाना चौराहा से वाहन लालइमली चौराहा से अपने गंतव्य को जा सकेंगे। म्योरमील की तरफ से कोई भी वाहन कारसेट की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन एमजी कॉलेज चौराहा या भार्गव हॉस्पिटल होते हुए जा सकेंगे। लैंडमार्क तिराहे से कोई भी वाहन परेड की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन बड़ा चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
विज्ञापन

गिलिस बाजार चौराहा/कोतवाली से कोई भी वाहन परेड की तरफ नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन बड़ा चौराहा या मूलगंज चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे। मूलगंज चौराहे से कोई भी वाहन सद्भावना चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन बड़ा चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पार्किंग व्यवस्था
क्रिस्टल पार्किंग परेड चौराहा।
चेतना चौराहा से सरसैया घाट चौराहा की बीच पार्किंग
नगर निगम इंटर कॉलेज के पास पार्किंग।
एमजी कॉलेज चौराहे के पास खाली मिल की जमीन पर पार्किंग।
उर्सला अस्पताल रोड के किनारे।
जीआईसी कॉलेज में पार्किंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed