फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   After the car accident, the young man and his elder father were beaten, FIR filed against six people

Jaunpur News: गाड़ी की टक्कर होने पर युवक और बड़े पिता को पीटा, छह पर प्राथमिकी

Mon, 19 Oct 2026 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
After the car accident, the young man and his elder father were beaten, FIR filed against six people
धर्मापुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर गांव में गाड़ी की टक्कर होने पर हुए विवाद में युवक और उसके बड़े पिता को मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गांव निवासी गोलू सोनकर ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि 16 अक्तूबर की रात करीब 11:30 बजे गाड़ी की टक्कर होने पर विवाद हो गया। आरोप है कि गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एकौना गांव निवासी धर्मेंद्र सोनकर, निलेश सोनकर, सुनील और लकी सोनकर सहित छह लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में गोलू सोनकर और उनके बड़े पिता जिलेदार घायल हो गए। थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed