फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chemical tanker hits Activa; woman killed, 5-year-old girl injured

Ambala News: केमिकल टैंकर ने एक्टिवा में मारी टक्कर, महिला की मौत, 5 साल की बच्ची घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Chemical tanker hits Activa; woman killed, 5-year-old girl injured
अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन घायल पिता-पुत्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। थाना बलदेव नगर क्षेत्र के अंतर्गत रविवार करीब 1:45 बजे किंगफिशर के सामने तेज रफ्तार केमिकल टैंकर ने पीछे से बैटरी चालित एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा पर सवार महिला टैंकर के पहियों के नीचे आ गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गईं। वहीं, एक्टिवा पर सवार पांच साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि उनके पिता बच गए। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
शाहपुर गांव निवासी अवतार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह स्कूल बस चलाते हैं। रविवार को छुट्टी होने के कारण वह अपनी पांच वर्षीय बेटी अमृत कौर के साथ बैटरी चालित एक्टिवा पर गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में माथा टेकने गए थे। वहां से लौटते समय रास्ते में उन्हें गांव दराली की रहने वाली संगीता शर्मा मिलीं, जो वर्तमान में शाहपुर में रहती थीं। संगीता ने शाहपुर तक जाने के लिए उनसे लिफ्ट मांगी तो उन्होंने उन्हें एक्टिवा पर पीछे बैठा लिया।
विज्ञापन

-----
पीछे से टैंकर ने मारी टक्कर, पहियों के नीचे आई महिला
अवतार सिंह के अनुसार, जब वे एक्टिवा से अंबाला सिटी में किंगफिशर के सामने पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार में आए केमिकल टैंकर ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही संगीता शर्मा और उनकी बेटी अमृत कौर सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान संगीता टैंकर के पहियों के नीचे आ गईं और गंभीर रूप से कुचलने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बेटी अमृत कौर के सिर, दाहिने हाथ और दाहिने पैर के पंजे पर गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। शिकायतकर्ता के मुताबिक, टक्कर मारने के बाद चालक ने टैंकर कुछ आगे रोका और नीचे उतरा, पूछताछ में उसने अपना नाम राजेश कुमार और गांव धीरपुर, कानपुर का निवासी बताया था। बाद में वह मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
अवतार सिंह की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। जल्द ही आरोपी टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - कुलदीप सिंह, प्रभारी, बलदेव नगर थाना, सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed