{"_id":"57264e124f1c1bc17b5cd105","slug":"the-lovers-of-the-train-died-in-fatehpur-slip","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर में प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फतेहपुर में प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दी
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Mon, 02 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र में अस्वा बक्सपुर गांव के पास अप लाइन पर रविवार तड़के एक ही गांव के लड़के-लड़की ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। रविवार तड़के राजधानी एक्सप्रेस गुजरने के बाद ट्रैक पर दोनों के शव मिले। पुलिस का मानना है कि ये प्रेमी युगल थे। अलग-अलग बिरादरी के होने से प्रेम संबंध में बाधा देख दोनों ने जान दे दी। परिजन इस संबंध में कुछ नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन
अस्वा बक्सपुर के पास तड़के अप लाइन पर एक लड़का और लड़की के शव पड़े थे। दोनों शवों के सिर धड़ से अलग थे। स्टेशन मास्टर की सूचना पर एसओ मनीष पांडेय ने शाम 4 बजे इलाकाई लोगों से शवों की शिनाख्त कराई तो पता चला कि दोनों असोथर थाना क्षेत्र के हैदरमऊ गांव के थे। लड़के की पहचान अनंतराज प्रजापति के बेटे नीरज (18) और लड़की की पहचान दिनेश कुशवाहा की बेटी शिवानी (17) के रूप में की गई। नीरज बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन
दोपहर करीब दो बजे इनके घरवाले असोथर थाने पहुंचे। असोथर पुलिस ने दोनों पक्षों को थरियांव थाने भेजा। अनंतराज ने बताया कि उनका बेटा रात करीब दो बजे घर से चुपचाप चला गया था। उसकी पत्नी की नींद खुली तो बेटा बिस्तर पर नहीं था। उन लोगों ने सोचा जंगल गया होगा। शिवानी वहां कैसे पहुंची, इस बारे में उसके परिजन कुछ भी नहीं बता सके। सीओ मदन सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है।
विज्ञापन
लड़का-लड़की अलग-अलग बिरादरी के हैं। लगता है उनके प्रेम संबंध का परिजनों ने विरोध किया होगा। इसी कारण उन्होंने खुदकुशी कर ली। अभी किसी भी पक्ष ने आरोप नहीं लगाया है। आत्महत्या की फौरी सूचना दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।