{"_id":"641d882bca53553db392b3d413d809ed","slug":"the-household-fire-the-loss-of-one-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से जल गई गृहस्थी, एक लाख का नुकसान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से जल गई गृहस्थी, एक लाख का नुकसान
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Tue, 29 Dec 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
जाफरगंज थाना क्षेत्र के मदुरी गांव में सोमवार को
विज्ञापन
खेतिहर मजदूर के घर आग लग गई। जिससे गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो
गया। ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, गृहस्वामी राम किशोर घर में ताला लगाकर परिजनों के साथ खेतों में काम कर रहा था। तभी अचानक किसी तरह आग लग गई।
छप्पर से आग की लपटें और धुआं निकलता देख पड़ोसी चीख-पुकार मचाने लगे। ग्रामीणों ने पंप व हैंडपंपों से पानी व आसपास पड़ी धूल-मिट्टी को आग में फेंककर लपटें कमजोर करने की कोशिश की।
ग्रामीणों की एकजुटता के चलते एक घंटे बाद आग में काबू पाया जा सका। रामकिशोर के मुताबिक आग से उसकी गृहस्थी का लगभग एक लाख का सामान जलकर बर्बाद हो गया।
एसडीएम जेएन सचान ने लेखपाल को जांच कर शीघ्र रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए है। रिपोर्ट के आधार पर आर्थिक मदद की जाएगी।