फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The east block chief killed by hanging

पूर्व ब्लाक प्रमुख ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 25 Aug 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Thu, 25 Aug 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
The east block chief killed by hanging
राजप्रिया सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर। खजुहा ब्लाक की पूर्व ब्लाक प्रमुख राजप्रिया सिंह चौहान (30) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी लाश आंगन के जाल में दुपट्टे के फंदे से लटकती मिली। उनके पति भूप सिंह ने बुधवार की रात पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना शहर के जयरामनगर इलाके में आवास पर हुई है। पिछली पंचवर्षी में राजप्रिया सिंह बसपा से ब्लाक प्रमुख रही हैं। मूल रूप से परिवार जाफरगंज थाना क्षेत्र के बिंदौर गांव की रहने वाले हैं। उनकी गांव के ही भूप सिंह चौहान से सात साल पहले शादी हुई थी। भूप सिंह बुधवार की सुबह गैरजनपद किसी काम गए थे। उनका पांच साल का बेटा आदित्य शाम को स्कूल से घर आया था। तभी घटना की जानकारी हुई। घटना की खबर पर भूप सिंह घर लौटकर आए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एएसपी राजकमल यादव, सीओ सिटी समरबहादुर समेत कोतवाली फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की। कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि किसी तरह का मायके पक्ष ने आरोप नहीं लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed