फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Accused in dowry death case dies of heart attack while lodged in district jail.

Firozabad News: जिला कारागार में निरुद्ध दहेज हत्या के आरोपी की हार्ट अटैक से मौत

Thu, 27 Aug 2026 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 27 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Accused in dowry death case dies of heart attack while lodged in district jail.
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक मोहम्मद हसन के परिजन। संवाद - फोटो : पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक मोहम्मद हसन के परिजन। संवाद
फिरोजाबाद। जिला कारागार में बहू की दहेज हत्या के मामले में निरुद्ध आरोपी की मंगलवार शाम हार्ट अटैक से मौत हो गई। सीने में तेज दर्द उठने पर जेल प्रशासन द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। जहां भर्ती होने के महज पांच मिनट के भीतर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजन ने देर रात पोस्टमार्टम कराने को लेकर काफी हंगामा और गहमागहमी की।
विज्ञापन


मूल रूप से एटा जिले के थाना जलेसर स्थित गांव गुदाऊ निवासी मोहम्मद हसन उर्फ भूरी (45) वेल्डिंग मिस्त्री था। वह अपनी बहू की दहेज हत्या के मुकदमे में जनवरी 2026 से जिला कारागार में था। मंगलवार शाम करीब 6 बजे अचानक उसके सीने में दर्द उठा। जेल डिस्पेंसरी से प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल ट्रॉमा सेंटर भिजवाया गया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। अत्यंत कारुणिक पहलू यह रहा कि मृतक मोहम्मद हसन की पत्नी हुसन बानो और उनका बेटा हसनैन भी उसी दहेज हत्या के मामले में जिला कारागार में बंद हैं। अंडर ट्रायल होने के कारण विधिक मोहलत न हो पाने के कारण मृतक की पत्नी और बेटा उसके जनाजे में शामिल होने से वंचित रह गए। मृतक अपने पीछे तीन बेटों और तीन बेटियों को रोता-बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक अमित चौधरी के अनुसार बंदी पहले से ही गंभीर हृदय रोग से पीड़ित था और जेल आने से पूर्व भी उसका इलाज चल रहा था। कारागार चिकित्सालय की ओपीडी में भी उसे नियमित दवाएं दी जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed