फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Body of Jammu driver found hanging from container

Sultanpur News: कंटेनर से लटका मिला जम्मू के चालक का शव

Thu, 27 Aug 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 27 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Body of Jammu driver found hanging from container
 पूर्वांचल एक्सप्रेस के अरवल कीरी करवत के पास खड़ा कंटेनर। स्रोत- यूपीडा
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के अरवल कीरी करवत स्थित एअर स्ट्रिप पर बुधवार सुबह खड़े कंटेनर के पिछले हिस्से से चालक जम्मू-कश्मीर के सीला रेअसी निवासी चालक ओमप्रकाश (43) का शव रस्सी के फंदे से लटका मिला। उसके मुंह से खून बह रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी कपिल देव ने बताया कि सुबह सात बजे के बाद कंटेनर में शव लटका होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचा तो कंटेनर के पिछले हिस्से में चालक का शव रस्सी के फंदे से लटका था। उसके शरीर सफेद रंग का कुर्ता व पैजामा था। कपड़ों में खून लगा था।
विज्ञापन


कंटेनर में नागालैंड का नंबर लिखा मिला। गोसाईगंज पुलिस को तलाशी में एक मोबाइल, 1500 रुपये व आधार कार्ड मिला है। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। सीओ जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आधार कार्ड से शव की शिनाख्त हुई। जांच में प्रथम दृष्टया आत्महत्या की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही सही स्थिति का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed