फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Terror in Thane's Toilets tried to give life

थाने के शौचालय में दुष्कर्म आरोपी ने जान देने की कोशिश की

Wed, 15 May 2019 12:26 AM IST
fatehpur Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 15 May 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां थाने के शौचालय में सोमवार की रात पकड़ कर लाए गए दुष्कर्म के आरोपी ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। पुलिस उसे आनन फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टर ने प्रथम दृष्टया स्ट्रंग्युलेशन(गला दबाना या घोंटना) का जिक्र करते हुए प्राथमिक उपचार किया। पुलिस ने तुरंत हैलट रेफर कर दिया। वहां उसे आईसीयू में रखा गया है। हालत नाजुक बताई जा रही है। दूसरी ओर सीओ केडी मिश्र का कहना है कि आरोपी ने बनियान व शर्ट के सहारे फांसी लगाई लेकिन ऊंचाई न होने की वजह से बच गया।  पूरे मामले की जांच एएसपी पूजा यादव को दी गई है।
थाना क्षेत्र के ओंखरा कुंवरपुर निवासी पुत्तन के बेटे नीरज (21) को पुलिस ने सोमवार रात करीब नौ बजे गिरफ्तार करने का दावा किया। उस पर एक किशोरी को शनिवार रात भगा ले जाने व दुष्कर्म का आरोप लगा था। पुलिस ने दबाव बनाकर दोनों को सोमवार को पकड़ लिया। लड़की को महिला थाने और लड़के को थाने में रखा गया था। लड़की पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी लड़के पर नाबालिग संग अपहरण और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस रात करीब साढ़े दस बजे हड़बड़ी में नीरज को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। सीओ सिटी केडी मिश्रा, मलवां थानेदार नरेंद्र प्रताप सिंह, एसएसआई सुरेंद्र सिंह राणा समेत भारी फोर्स पहुंचा। डाक्टर मनीष पांडेय ने हालत नाजुक देखकर प्राथमिक इलाज किया और रेफर किया। डॉक्टर से एसएसआई ने नीरज के खुद ही बनियान से गला कस लेने की बात कही। डॉक्टर ने गले के चारो ओर सिंगल गोल निशान पाया। इलाज के कारण कॉलम में डॉक्टर ने गला घोंटने स्ट्रंग्युलेशन लिखकर इलाज शुरू किया। पुलिस को एएलएस एंबुलेंस आने में देर लग रही थी। ऐसे में वह प्राइवेट एंबुलेंस से लेकर नीरज को कानपुर जाने लगी। रास्ते में एएलएस एंबुलेंस मिली उसमें मरीज को ट्रांसफर किया। हैलट में नीरज की हालत नाजुक है, उसे आईसीयू में रखा गया है।
विज्ञापन

इधर, डाक्टर मनीष पांडेय ने बताया कि हैंगिंग का निशान गले में नहीं हैं। उसके गले में स्ट्रंग्युुलेशन का निशान पाया गया। दूसरी ओर इलाके में चर्चा है कि एक पुलिस वाले ने नशे में नीरज से मारपीट की थी। सीओ सिटी केडी मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। थाने के शौचालय में बनियान व शर्ट को जोड़कर आत्महत्या का प्रयास किया है। उधर, कार्यवाहक एसओ मुकेश सिंह ने बताया कि बनियान से आरोपी ने गला कसने का प्रयास किया था। दोनों बयानों में अंतर के चलते तरह-तरह के कयास भी लगाए जाने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed