फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Teenager charged over the death of Jam

किशोरी की मौत पर जाम लगाया

Mon, 27 Feb 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Mon, 27 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Teenager charged over the death of Jam
मृतका के रोते बिलखते परिजन - फोटो : Amar ujala
कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद में बड़े भाई की ससुराल आई किशोरी को एक बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। ट्रक सहित चालक को दबोच लिया गया। हंगामे की सूचना पर कई थानों की फोर्स पहुंची। दो घंटे बाद जाम खुल सका। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



गाजीपुर थाना क्षेत्र के केवाई मलाका निवासी गोरेलाल के बड़े बेटे छैला की ससुराल कोतवाली बिंदकी क्षे़त्र के दरवेशाबाद गांव में शंकर के यहां है। गोरेलाल के छोटे बेटे विपिन ने दरवेशाबाद में रुक कर आपरेशन कराया था। उसे देखने पिता गोरेलाल, मां संतारा, बहन दमयंती, भाई गोलू के साथ रीशू (13) भी आई थी। रविवार को सुबह दस बजे वह मुगलरोड हाईवे पार कर खेत गई थी। लौटते समय काशीपुर से कागज लादकर इलाहाबाद जा रहे ट्रक की चपेट में आ गई। खबर सुनते ही ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया।
विज्ञापन


मुगलरोड में जाम लगा दिया गया। पुलिस बल के साथ सौ नं. को लेकर कोतवाल आरके सिंह घटना स्थल पहुंचे। ट्रक व उसके चालक मुरादाबाद जिले के थाना भोजपुर सेरामागोढ़ गांव निवासी जुल्फकार को पीछा कर कुंवरपुर में पकड़ लिया गया। जाम लगाने वाले लोग डटे रहे। इनकी मांग थी कि जब तक गांव में तीन स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए जाते तब तक रोड जाम नहीं खोलेंगे। पड़ोसी थानों की भी फोर्स बुला ली गई। सीओ आरके वर्मा ने पीडब्लूडी के अधिकारियों से वार्ता कर स्पीड ब्रेकर बनवाना शुरू कर दिया, तब ग्रामीण रोड से हटे। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट लिखकर मृतका के अस्थि पंजरों को गठरी में बटोरकर पोस्टमार्टम भेजना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed