फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Suspicious fire, the farmer's death

संदिग्ध हालत में लगी आग, किसान की मौत

Sun, 29 Jan 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 29 Jan 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
Suspicious fire, the farmer's death
घटना के बाद जला पड़ा घर - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोचनपुर गांव में किसान शिवबाबू पांडे (42) की संदिग्ध हालात में शनिवार को झुलसकर मौत हो गई। पुलिस आग लगने के कारण का पता नहीं लगा सकी है। हालांकि पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पूरे शरीर से केरोसिन की बदबू होने से आत्महत्या के लक्षण सामने आए हैं।
विज्ञापन



शिवबाबू पांडेय त्रिलोचनपुर गांव निवासी प्रयाग नारायण पांडेय के बेटे थे। परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। उसकी पत्नी व बच्चे शनिवार दोपहर जंगल गए थे। अचानक शिवबाबू की चीख पुकार और आग लगी देखकर ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। आग की लपटों से ग्रामीण अंदर घुसने का साहस नहीं जुटा सके। सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची। आग बुझाने के बाद शिवबाबू को मृत हालत में पड़ा पाया। परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। इनके एक बेटा कौशल किशोर और बेटी रचना हैं।
विज्ञापन




घटना से हजारों की गृहस्थी भी बर्बाद हुई है। आग लगने का कारण पुलिस का नहीं समझ आ रहा है। परिजनों ने पुलिस को चाय बनाते वक्त अचानक चिंगारी से आग लगने की बात बताई है। पुलिस का कहना है कि ऐसे में जान बचाने को शिवबाबू बाहर क्यों नहीं आया। कोतवाल एयू सिद्दकी ने बताया कि ऐसे मामलों पर पुलिस की परिजनों से अधिक पूछताछ नहीं हो पाई है। सूचना के आधार पर पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट और तथ्य को देखते हुए कई बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed