{"_id":"5751d68f4f1c1b802f109c41","slug":"stone-pelting-and-firing-liquor-store-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेके में फायरिंग पथराव और लूटपाट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब ठेके में फायरिंग पथराव और लूटपाट
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sat, 04 Jun 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
लूटपाट
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थरियांव थाना क्षेत्र के मीरपुर देशी शराब ठेके में अराजकतत्व लेनदेन के विवाद में फायरिंग, पथराव कर कैश लूटकर फरार हो गए। पुलिस बलवे समेत कई संगीन धाराओं में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
असोथर कस्बा निवासी अभिषेक सिंह मीरपुर में देशी शराब ठेके के अनुज्ञापी है। दुकान में जयकरन सिंह निवासी मौलवीपुर सेल्समैन हैं। ठेके में देर रात मीरपुर निवासी बंदू सिंह शराब लेने पहुंचा था। जयकरन ने उधार शराब देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विरोध करने पर दोनों के बीच मामूली विवाद हुआ। बंदू कुछ देर बाद अपने परिवार के आधा दर्जन लोगों के साथ पहुंचा और दुकान में फायरिंग कर सेल्समैन को घसीट लिया। लात घूसों और लाठी डंडे से पिटाई करने लगे। सेल्समैन के परिवार के लोग मीरपुर स्थित भट्ठे में काम करते हैं। वे लोग घटना की खबर पर दौड़कर पहुंचे।
विज्ञापन
जयकरन के पिता रामआसरे को पथराव कर हमलावरों ने लहूलुहान कर दिया। ठेके से साढ़े नौ हजार रुपये की नगदी, 45 पउवा शराब लूटकर फरार हो गए। एसओ मनीष पांडेय ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस को देखकर हमलावर फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ लूटपाट, तोड़फोड़, मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।