{"_id":"5723ad334f1c1bc73ea91b1c","slug":"sleeping-farmer-shot-dead-in-roof","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
मृत किसान के रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
नलकूप की छत में सो रहे किसान की गुरुवार रात हमलावराें ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने से पहले पिटाई भी की गई थी। रक्तरंजित शव शुक्रवार सुबह नलकूप पहुंचे परिजनों ने देखा। हत्याकांड से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। एएसपी आरके यादव, सीओ आरके वर्मा ने घटनास्थल की छानबीन की है। हत्या की एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
किसान मोतीलाल निषाद (65) औंग थाना क्षेत्र के थानपुर गांव निवासी थे। रात को घर से खाना खाने के बाद नलकूप में सोने के लिए आए थे। उनकी बेटी पुतानी अपने बेटे छोटू व बहनों उमा, रमा के साथ निराई के लिए शुक्रवार सुबह खेतों पर पहुंची तो उन्होंने नाना को जगाने के लिए छोटू को नलकूप में भेजा।
विज्ञापन
छोटू नलकूप की छत पर चढ़ा और नाना को लहूलुहान देखकर चीख-पुकार मचाने लगा। बेटियां दौड़कर नलकूप पहुंचीं। सूचना पाकर घर में मौजूद बेटे गोविंद और अरविंद भी आ गए। परिजनों की खबर पर पुलिस पहुंची। मोतीलाल को कनपटी के नीचे बाएं ओर आंख के पास गोली मारी गई थी।
विज्ञापन
चेहरे पर किसी ठोस चीज से हमला किया गया है। जिससे दांत टूटे गए और मांस के भी टुकड़े मिले। पूरी छत खून से लाल थी। बेटे गोविंद ने बताया कि वह शादी समारोह में रात को गए थे। देर रात नलकूप के पास से गुजरे थे लेकिन कोई ऐसी बात नहीं थी। उनके परिवार की किसी से दुश्मनी नहीं है।
उसके पिता की हत्या किन लोगों ने की है यह नहीं मालूम है। एएसपी आरके यादव ने बताया कि घटनास्थल की जांच, पड़ताल की है। कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। गोविंद की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है।