{"_id":"ccbd94ec46163f65352b6455f5670f90","slug":"six-days-later-identified-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन बाद शिनाख्त हत्या की आशंका जताई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह दिन बाद शिनाख्त हत्या की आशंका जताई
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Wed, 15 Apr 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खखरेरू में घायल मिले युवक की मौत के छह दिन बाद मंगलवार को कपड़ों से उसकी शिनाख्त हुई। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गुरसंडी गांव निवासी शिवचंद्र (40) सात अप्रैल की शाम गांव के छंगल ऊर्फ सुखलाल समेत तीन लोगों के साथ बाइक से कहीं गया था, लेकिन वह वापस घर नहीं पहुंचा। उसका मौसेरा भाई मंगलवार को थाने किसी काम से आया तो वहां पर उसने शिवचंद्र की बाइक खड़ी देखी।
विज्ञापन
उसने पुलिस से बाइक के बारे में पूछताछ की, तो उसे पता चला कि बाइक ऐलई रोड पर पौली गांव के पास पड़ी मिली है। बाइक के पास एक 40 वर्षीय युवक घायल हालत में मिला था। उसे ग्रामीणों ने एंबुलेंस से सीएचसी हरदों भेजा था। यह जानकारी मिलने पर शिवचंद्र की पत्नी सुमित्रा सीएचसी पहुंची।
विज्ञापन
वहां पर उसे शिवचंद्र को जिला अस्पताल भेजने की जानकारी हुई। जिला अस्पताल पहुंचने पर सुमित्रा को पता चला कि उसके पति शिवचंद्र की मौत इलाज के दौरान आठ अप्रैल को ही हो गई थी। यह जानकारी मिलने पर वह फूट-फूटकर रो पड़ी। वहां से वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंची और कपड़ों से पति के शव की शिनाख्त की।
मृतका की पत्नी ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके पति को छंगल और उसके साथियों ने पिटाई के बाद मृत होना जानकर फेंका दिया होगा। एसएचओ आरएन त्रिपाठी ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।