{"_id":"5734d5b74f1c1b4717919b55","slug":"shoot-70-thousand-robbed-business","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी को गोली मार 70 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी को गोली मार 70 हजार लूटे
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Fri, 13 May 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर एकत्र ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
बाइक सवार तीन बदमाशों ने व्यापारी को गोली मारकर उससे 70 हजार रुपये लूट लिए। उनके साथी कारोबारी से भी दस हजार रुपये लूटे। घायल व्यापारी को अमौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कानपुर रेफर किया गया है। यह वारदात गुरुवार दोपहर जाफरगंज थाना क्षेत्र के खूंटाझाल गांव के पास हुई।
विज्ञापन
जाफरगंज थाना क्षेत्र के मांझेपुर उमरिहा गांव में गुरुवार को बड़ी बाजार लगती है। चांदपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव के व्यापारी अख्तर अली पुत्र जुम्मन और उनके साथी वसीम यहां बकरियां बेचकर एक ही बाइक से गांव लौट रहे थे। खूंटाझाल गांव से करीब सौ मीटर पहले लालमन यादव के नलकूप के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन
वसीम के बाइक धीमी करते ही बदमाश ने हाकी से उन पर वार किया जो अख्तरअली को लगा। बाइक से गिरते ही बदमाशों ने वसीम से 70 हजार और अख्तर अली से 10 हजार रुपये छीन लिए। इस दौरान वसीम ने मोबाइल निकालकर किसी से बात करने की कोशिश की तो एक बदमाश ने उनको गोली मार दी।
विज्ञापन
दोनों व्यापारियों को लूटने के बाद तीनों बाइक सवार बदमाश अमौली की ओर निकल गए। जाफरगंज थाना प्रभारी प्रेमचंद्र ने बताया कि अख्तर अली की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। एसओजी प्रभारी ने बताया कि तीनों बदमाश नकाबपोश थे। एसपी कलानिधि नैथानी के आदेश पर कई थानोें की पुलिस ने नाकेबंदी की, पर बदमाशों का सुराग नहीं मिला।
बाइक सवार दो बदमाश खागा कोतवाली क्षेत्र में एक फौजी का पचास हजार रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग निकले। फौजी ओम प्रकाश सिंह किशनपुर थाना क्षेत्र के एकडला गांव के निवासी हैं। उन्होंने गुरुवार को स्टेट बैंक की खागा शाखा से पचास हजार रुपये निकाले। बैंक के बाहर रिक्शे पर बैठ रहे थे, तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाश बैग छीनकर भाग निकले। इस बाबत खागा कोतवाल श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि वह बैग रिक्शे में रखकर किसी से बात कर रहे थे, तभी बैग चोरी हो गया। तहरीर देने के लिए उन्हें बुलाया गया है। तहरीर के आधार पर ही कार्रवाई होगी।