फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Seek the help of social media Tppebaj

सोशल मीडिया के सहारे टप्पेबाजों की तलाश

Mon, 13 Feb 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Mon, 13 Feb 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Seek the help of social media Tppebaj
सीसीटीवी फुटेज में महिला के पास खड़े कैद हुए टप्पेबाज - फोटो : Amar ujala
 शहर और आसपास इलाकों में सक्रिय टप्पेबाजों के गैंग ने तीन दिन पहले दो घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस किसी भी घटना खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस को टीचर के साथ हुई टप्पेबाजी में सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। पुलिस फुटेज का वीडियो और फोटो वायरल कर आरोपियों की पहचान कराने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन



बता दें कि शहर के आनंदपुरम कालोनी मंजूषा मिश्रा दो दिन पहले बाजार कर घर लौट रही थी। हरिहरगंज पुलिस चौकी के नजदीक तीन टप्पेबाज मिले थे। चुनावी चेकिंग का झांसा देकर टप्पेबाजों ने उनके सारे जेवरात उतराकर बैग में रखवाने के बहाने गायब कर फरार हो गए थे। चौकी इंचार्ज कैलाश नाथ ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। एक संस्थान में लगे सीसीटीवी फुटेज पूरी घटना कैद हुई है। महिला को देखकर अचानक टप्पेबाज रुके हैं। बाइक खड़ी कर एक टप्पेबाज महिला के  पास पहुंचा और उसे अपने साथी लेकर पहुंचा।
विज्ञापन


वहीं तीसरा टोपी लगाये टप्पेबाज भी पहुंच गया। तीनों महिला से बातचीत करने लगे। झांसे में आई महिला ने अपने बैग में 50 हजार के कीमत के जेवरात उतारकर रखे ही थे कि बैग में हाथ डालकर टप्पेबाज सारे जेवरात ले उड़े। उधर, थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा कस्बे में कार सवार महिला सराफ को झांसा देकर दो दिन पहले हजारों के जेवरात लेकर फरार हुई थी। सराफ की ओर से मामले में एफआईआर नहीं दर्ज कराई गई हैं। हालांकि पुलिस महिला टप्पेबाज का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed