{"_id":"59039a324f1c1b621dc0c970","slug":"second-trailer-rolled-into-the-back-of-a-trailer-the-driver-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ट्रेलर में पीछे से घुसा दूसरा ट्रेलर, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ट्रेलर में पीछे से घुसा दूसरा ट्रेलर, चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
Updated Sat, 29 Apr 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के टोल टैक्स प्लाजा पर गुरुवार देर रात एक ट्रेलर में पीछे से दूसरा ट्रेलर जा घुसा। इससे पीछे वाले ट्रेलर के चालक की मौत हो गई। खलासी की हालत गंभीर है।
चालक प्रदीप पांडेय (32) झारखंड प्रांत के हजारीबाग जिले के निवासी चंद्रदेव पांडेय का बेटा था। यह गाजियाबाद की ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रेलर चलाता था। साथ में बिहार के चांचल जिला चदरा थाना ईंटखोरी गांव निवासी आनंद कुमार खलासी है। प्रदीप गाजियाबाद से ट्रेलर में लोहे की चादर लादकर टाटा जमशेदपुर जा रहा था। खागा हाईवे टोल प्लाजा पर आगे जा रहे ट्रेलर ने अचानक ब्रेक मार दिया। इससे प्रदीप अनियंत्रित हुआ और उसका ट्रेलर पीछे से जा घुसा। हाईवे की एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंचे। ट्रेलर में फं से प्रदीप और खलासी आनंद को कड़ी मशक्कत के बाहर निकाला। दोनों को एंबुलेंस लेकर जिला अस्पताल पहुंची। डाक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। खलासी आनंद को गंभीर हालत में भर्ती कर लिया गया। खलासी ने बताया कि आगे जा रहे ट्रेलर और उसके ट्रेलर के मालिक एक ही हैं। दोनों में लोहे की चादरें लदी थीं। कोतवाल एयू सिद्दीकी का कहना है कि चालक को नींद आने से भी हादसा हो सकता है। तहरीर में घटना को महज एक संयोग बताया गया है।