फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Saraf injured couple jewelery looted

सराफ दंपति को घायल कर जेवरात लूटे

Thu, 08 Dec 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Thu, 08 Dec 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Saraf injured couple jewelery looted
जिला अस्पताल में भर्ती सराफ कारोबारी अंकित गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
पुराने विवाद की खुन्नस में सराफ दंपति को घायल कर जेवरात लूटकर आरोपी फरार हो गए। आरोपी सराफा कारोबारी के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। हमले में घायल सराफ  कारोबारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



सराफ अंकित गुप्ता थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा कस्बा निवासी हैं। वह सपरिवार मंगलवार को रिश्तेदार के घर चंदियाना मोहल्ला समारोह में आए थे। मंगलवार रात कार से घर लौट रहे थे। बाकरगंज पुलिस चौकी से पहले उपभोक्ता भंडार के पास लघुशंका के लिए कार रोक कर बाहर निकले। तभी उन पर हमला किया गया। उनके भाई शोभित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उपभोक्ता भंडार के पास पहले से मौजूद शहर के  कटरा अब्दुलगनी निवासी दिनेश मौर्या और उनके बेटों शिवकुमार मौर्या, राजकुमार मौर्या, लवकुश मौर्या, सूरज मौर्या समेत चार अन्य लोग अंकित से गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर कार के पीछे ले गए और भाई के सिर में लोहे की राड मार दी।
विज्ञापन



इसके बाद चापड़ से गले और पैरों पर ताबड़तोड़ वार किया। घटना देखकर अंकित की पत्नी रेखा गुप्ता कार से बाहर आई। बीच बचाव करने पर उनके साथ मारपीट की और उनके गले से सोने का हार, दो सोने की अंगूठी आरोपी शिवकुमार ने लूट ली। इसी दौरान कई इलाके के लोग पहुंच गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाल महेश पांडेय ने बताया कि एक पखवारे पहले शादी समारोह में दोनों पक्षों के  बीच मारपीट हुई थी। उसी खुन्नस में हमला किया गया है। लूटपाट और हमले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed