{"_id":"6aff5286788f5250e9075dee","slug":"mother-and-son-killed-after-being-struck-by-a-train-karnal-news-c-18-knl1018-1035141-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत
विज्ञापन
कोमल फाइल फोटो
करनाल। नीलोखेड़ी रेलवे स्टेशन के यार्ड में ट्रेन की चपेट में आने से मां और आठ वर्षीय बेटे की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि महिला का शव क्षत-विक्षत हो गया। मृतकों में नीलोखेड़ी निवासी कोमल (26) और उसके बेटे विनय (8) शामिल हैं। दोनों के शव बुधवार को रेलवे ट्रैक के पास मिले थे। सूचना मिलने पर कुरुक्षेत्र जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू किए।
शुरुआती जांच में महिला की पहचान नहीं हो सकी। उसकी बाजू पर एसके कोमल नाम का टैटू बना हुआ था। इसके आधार पर भी पहचान करने की कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में सोशल मीडिया पर हादसे का वीडियो देखने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और दोनों की पहचान की।
जीआरपी के अनुसार, कोमल अपने बेटे के साथ नीलोखेड़ी रेलवे स्टेशन की ओर आ रही थी। इसी दौरान दोनों मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने जीआरपी को बताया कि कोमल की शादी वर्ष 2020 में अमित कुमार के साथ हुई थी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
राइस मिल में काम करता है पति
अमित तरावड़ी स्थित एक राइस मिल में काम करता है। परिजनों ने महिला के मानसिक रूप से परेशान रहने की बात भी पुलिस को बताई है। हालांकि, परिवार ने किसी पर शक नहीं जताया। जीआरपी के प्रवक्ता राज सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया।