Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   This time, the Ganga Snan Mela will span 6 million square feet preparations are complet.

Bijnor News: बैल बुग्गी में पीछे से टकराई बाइक, चाचा-भतीजे की मौत

Fri, 20 Nov 2026 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
This time, the Ganga Snan Mela will span 6 million square feet preparations are complet.
फोटो: कादराबाद फाईल फोटो भूरा सागर।फोटो परिजन
खेत से बाइक पर घर लौटते समय भिक्कावाला के पास हुआ हादसा, दोनों थे अविवाहित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कादराबाद। कालागढ़ मार्ग पर भिक्कावाला के पास बुधवार शाम चाचा-भतीजे खेत में गेहूं की बुआई कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक किसी सड़क पर एक बैल बुग्गी में पीछे से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

गांव हिदायतपुर निवासी रोहताश (30) पुत्र मुन्नू सिंह और उनका भतीजा भूरे सागर (20) पुत्र ठकरी सिंह बुधवार सुबह करीब नौ बजे ट्रैक्टर लेकर गांव भिक्कावाला के पास गेहूं की बुआई करने गए थे। शाम करीब छह बजे काम पूरा करने के बाद उन्होंने ट्रैक्टर खेत पर ही खड़ा कर दिया और बाइक से घर लौटने लगे। भिक्कावाला स्थित सेंट मैरिस स्कूल के पास पहुंचते ही उनकी बाइक सड़क पर चल रही एक बैल बुग्गी में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। बैल बुग्गी किसकी थी और कौन लोग थे, पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है। परिजनों के अनुसार चाचा-भतीजे दोनों अविवाहित थे और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। रोहताश के तीन अन्य भाई हैं, जो खेतीबाड़ी करते हैं। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed