{"_id":"5f3f5f82f6e2fbc971fdf9d48e4dd6a5","slug":"robber-was-beaten-to-death-by-villagers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने बदमाश को पीट पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने बदमाश को पीट पीटकर मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Thu, 08 Jan 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के मान सिंह का पुरवा मजरे में बुधवार शाम बाइक सवार बदमाशों को ग्रामीणों ने घेर लिया। इस दौरान जमकर हुई पिटाई से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा मरणासन्न स्थित में पहुंच गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर घायल को अस्पताल पहुंचाया। समाचार लिखे जाने तक बदमाशों की शिनाख्त नहीं हो सकी।
मानसिंह का पुरवा निवासी महिला शाम को नित्यक्रिया के लिए बाहर निकली थी। इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उसके जेवर छीन लिए। महिला ने शोर मचाया तो ग्रामीण दौड़ पड़े।
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों को पकड़ कर पीटना शुरू किया। इस दौरान एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा मरणासन्न स्थिति में पहुंच गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
सीओ सिटी आरके वर्मा और थानाध्यक्ष आरसी यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल पहुंचाया। जबकि मृत का शव मोर्चरी में रखवाया गया।
पुलिस बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में महिलाओं से छेड़खानी और छिनैती की लगातार घटनाएं हो रही हैं। वहीं थानाध्यक्ष आरसी यादव का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल चल रही है।