फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Retired Agriculture Officer Robbed of a million

रिटायर्ड कृषि अधिकारी से एक लाख की लूट

Sat, 07 May 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sat, 07 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Retired Agriculture Officer Robbed of a million
कोतवाली में तहरीर देने पहुंचे पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

शहर के भीड़भाड़ वाले वर्मा चौराहे के पास शुक्रवार दोपहर रिटायर्ड अपर कृषि अधिकारी हरिबाबू मिश्र से बाइक सवार दो बदमाश एक लाख रुपये लूट ले गए। इन्होंने आईडीबीआई बैंक से तीन लाख रुपये निकाले थे। वारदात की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बैरियर प्वाइंट पर चेकिंग की लेकिन लुटेरे फरार हो चुके थे।

विज्ञापन


अमरजई मोहल्ला निवासी हरिबाबू मिश्र अब कानपुर किदवई नगर साइड नंबर एक में परिवार के साथ रहते हैं। हरिबाबू ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह कानपुर से आए थे। दोपहर में सिविल लाइंस स्थित आईडीबीआई बैंक से तीन लाख रुपये निकाले। रिक्शे से कोतवाली रोड स्थित पोस्ट ऑफिस पहुंचे। वहां पर दो लाख रुपये जमा कर दिए।
विज्ञापन


बाकी एक लाख रुपये लेकर आर्य समाज के पास मित्र के बीज भंडार की दुकान में बैठे थे। कुछ देर बाद दुकान के ही कर्मचारी बृजेश मौर्या के साथ बाइक से अमरजई मोहल्ला जा रहे थे। वर्मा चौराहे के पास केवटारा गली में बाइक मुड़ी तभी सामने से आए बाइक सवार दो बदमाश धक्का देकर हाथ से बैग लूट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक चला रहे बृजेश ने बाइक फौरन मोड़कर लुटेरों का पीछा किया लेकिन लुटेरे आंखों से ओझल हो गए। घटना की खबर पर कोतवाल आरके पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वायरलेस कर चेकिंग अभियान शुरू चलाया गया लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा।

कोतवाल का कहना है कि हुलिया के आधार पर छानबीन कराने की कोशिश की जा रही है। सब कुछ अचानक हो जाने की वजह से पीड़ित कुछ खास क्लू नहीं दे पा रहे हैं। पुलिस बाइक सवार लुटेरों को ट्रैस करने के लिए आसपास के दुकानों पर पहुंची। दुकानों में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए हैं। फिलहाल सीसीटीवी कैमरों में बदमाश ट्रैस होते नहीं दिखे।


इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि घटनास्थल के आसपास कई गली वाले रास्ते हैं। उन्हीं रास्तों से बदमाश फरार हो गए हैं। सिविल लाइंस में वकील की पत्नी से चेन स्नेचिंग के दस दिन बाद शहर में लूट की दूसरी वारदात हुई है। भुक्तभोगी हरिबाबू मिश्र ने बताया कि बदमाश काले रंग की बाइक से थे। घटना के बाद घबराहट में ठीक से पहचान नहीं सके लेकिन पल्सर जैसी बाइक मालूम पड़ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed