{"_id":"56f58c674f1c1b2703f14f2e","slug":"political-rivalry-firing-in-woman-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में फायरिंग, महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में फायरिंग, महिला की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sat, 26 Mar 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
कलाना गांव में आगजनी व हत्या के बाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलाना गांव में चुनावी रंजिश को लेकर जमकर बवाल हुई। पूर्व प्रधान एवं वर्तमान प्रधान पक्ष में जमकर मारपीट हुई। पथराव, आगजनी और फायरिंग के बीच गोली लगने से रामकरन निषाद की पत्नी सुशीला देवी (50) उर्फ झुल्ली की मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने पूर्व प्रधान का घर फूंक दिया। तनाव देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
चुनावी रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान राजीव उर्फ बब्लू और वर्तमान प्रधान समर्थकों के बीच रंजिश चल रही है। इस बात को लेकर पहले भी दोनों पक्षों में मारपीट हो चुकी है। गुरुवार को पूर्व प्रधान का चचेरा भाई चारा लेकर आ रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने खिल्ली उड़ाई।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। पथराव के बीच फायरिंग हुई। आरोप है कि पूर्व प्रधान ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। गोली लगने से रामकरन की पत्नी सुशीला की मौत हो गई। इस पर गुस्साए लोगों ने पूर्व प्रधान राजीव के घर में आग लगा दी, जिससे उसकी भाभी पुष्पलता झुलस गई।
विज्ञापन
मृतका सुशीला के बेटे धर्मेंद्र ने पूर्व प्रधान राजीव उर्फ बब्लू, उसके भाई अनुपम उर्फ गुड्डू, देवी प्रकाश उर्फ बउवा, आशीष और रजनीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पूर्व प्रधान ने धर्मेंद्र, जितेंद्र पर साथियों संग असलहे लेकर घर में घुस कर मारपीट करने। घर फूंक देने का आरोप लगाया है।
एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि प्राथमिक पड़ताल में पीड़ितों की ओर से एफआईआर कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे पक्ष के घर में आगजनी का मामला संदिग्ध है। तनाव के मद्देनजर पीएसी लगाई गई है।