फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   PAC personnel were five hijackers of two sons

पांच अपहर्ताओं में दो निकले पीएसी कर्मी के बेटे

Fri, 20 Jan 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Fri, 20 Jan 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
PAC personnel were five hijackers of two sons
पुलिस कैंप ऑफिस में पुलिस के बीच में आरोपी पंकज व पीड़ित से पूछताछ करते एसपी - फोटो : Amar ujala
 इलाहाबाद के दो युवकों के अपहरण कांड में पांच लोग शामिल थे। बीस लाख रुपये की फिरौती वसूलने के लिए इसे अंजाम दिया गया था। पकड़े गए एक अपहर्ता से पूछताछ में ये सारी बातें सामने आईं। अपहर्ताओं में शामिल दो युवकों के पिता पीएसी में तैनात हैं। खुलासा करने के बाद पुलिस ने एक अपहर्ता को जेल भेजने की कार्रवाई की, अन्य के लिए दबिश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन



बता दें कि इलाहाबाद धूमनगंज थाना क्षेत्र के कंधईपुर गांव निवासी रिटायर्ड फौजी दिनेश मिश्र के बेटे सूरज और प्रीतम नगर निवासी रेलवे कर्मी हरिश्चंद्र के बेटे हिमांशु को धाता पुलिस ने पल्लावां में रहने वाले मनीष मिश्र के घर से बरामद किया था। मनीष के चचेरे भाई पंकज को इसी दौरान मकान की निगरानी करते पुलिस ने दबोच लिया था। गुरुवार को एसपी बलिकरन सिंह यादव ने कैंप ऑफिस में शाम को प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि सूरज और हिमांशु को मंगलवार दोपहर करीब दो बजे इलाहाबाद से मनीष मिश्र अपनी बहन के  तिलक समारोह की बात कहकर यहां लाया था। इन्हें लाने में तीन बाइकों पर अपहर्ता मनीष मिश्र, मृत्युंजय विश्वकर्मा उर्फ अभि, सरताज, विश्वास, मनोज सिंह साथ रहे। मृत्युंजय विश्वकर्मा और सरताज इलाहाबाद धूमनगंज पीएसी लाइन में रहते हैं।
विज्ञापन



इनके पिता पीएसी में तैनात हैं। धूमनगंज से बाइकों से ही मनीष अपने साथियों संग दोनों को अपने घर की कोठरी में लेकर आया था। खाने-पीने के बाद सूरज और हिमांशु को बंधक बना लिया। मनीष ने अपने चचेरे भाई पंकज को कमरे की निगरानी की जिम्मेदारी थी। इसके बाद सभी चले गए थे। मनीष ने पंकज के मोबाइल से हिमांशु के पिता हरिश्चंद्र को बुधवार की रात साढ़े दस बजे के आसपास कॉल की। हरिश्चंद्र से 20 लाख फिरौती मांगी। पुलिस को बताने पर हिमांशु को जान से मारने की धमकी भी दी। दोबारा रुपये लेकर आने की जगह बताने को कहा था। किसी तरह सूरज ने बुधवार को अपने हाथ की बंधी रस्सी छुड़ाई और खिड़की से ग्रामीण को जान खतरे में होना बताया था। सूचना के बाद धाता एसओ धर्मेंद्र कुमार, एसएसआई धीरेंद्र सिंह दो टीमें बनाकर गुरुवार की भोर मनीष के घर छापेमारी की। वहां से बंधकों को बरामद कर आरोपी पंकज को धर दबोचा। बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। फिरौती की मांग का मोबाइल, टेप, रस्सी, पेचकस, अपहृताओं के टूटे मोबाइल पुलिस ने बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed