{"_id":"586a9aa04f1c1b0b52158a78","slug":"neighbor-s-teenager-to-misconduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी ने की किशोरी से दुराचार की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी ने की किशोरी से दुराचार की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Mon, 02 Jan 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। जंगल से घर लौट रही किशोरी को पड़ोसी युवक पकड़कर दुष्कर्म की कोशिश की। इस दौरान किशोरी के कपड़े भी फट गए। साथ में चल रही किशोरी की छोटी बहन ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे तो आरोपी भाग गया। पीड़ित पक्ष ने इलाकाई पुलिस पर मामले की रिपोर्ट न लिखने की शिकायत एसपी से की। इसके बाद उन्होंने इलाकाई पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
यह मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव की दो सगी बहनें सुबह शौच के लिए जंगल गईं थीं। यह दोनों आगे पीछे वापस लौट रही थीं तभी गांव के ही पड़ोसी गया प्रसाद के बेटे शंकर ने किशोरी को दबोच लिया और उसका मुंह दबाकर खेत पर गिराकर कपड़े फाड़ डाले। छोटी बहन के पीछे से आकर माजरा देखने के बाद शोर मचाने पर जंगल में मौजूद ग्रामीणों ने दौड़ लगा दी। ग्रामीणोें को आता देखकर आरोपी जान बचाकर भाग निकला। आरोप है कि पीड़ित पक्ष मामले की गुहार लेकर थाना पहुंचा। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बजाय जांच करने की बात कहकर टकरा दिया। उधर, इस मामले में हुसैनगंज एसओ एपी तिवारी का कहना है कि 100 नंबर पर सूचना के बाद मौके पर पहुंच कर तफ्तीश की गई। मामला तू तू और मैं मैं से ज्यादा कुछ नहीं है। बेवजह मामले को तूल देने का प्रयास जा रहा है। एसपी बलिकरन सिंह ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई करने के निर्देश इलाकाई पुलिस को दे दिए हैं। गुनाह साबित होता है तो आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन