{"_id":"56f044724f1c1b7f1af14d24","slug":"narrow-path-of-destruction","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकरा रास्ता बना तबाही की वजह ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संकरा रास्ता बना तबाही की वजह
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Tue, 22 Mar 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
आग बुझाते सेनपुर गांव के ग्रामीण
गंगा कटरी मेें बसे सेनपुर गांव में सोमवार की दोपहर तबाही मचाने वाली आग के पीछे संकरा रास्ता भी वजह रहा। सूचना के एक घंटे बाद दमकल पहुंची, लेकिन बड़ी दमकल अंदर नहीं पहुंच सकी। जिससे आग पर काबू पाने में खासा समय लगा।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड के दो दमकल सूचना के बाद आग बुझाने के लिए जिला मुख्यालय से भेजी गई। चूंकि इस गांव का रास्ता काफी तंग है। ऐसे में दमकल जवानों को आग बुझाने में खासा पसीना बहाना पड़ा। हवा तेज चलने से आग की लपटें एक घर से दूसरे घर को चपेट में ले चुकी थीं।
विज्ञापन
दमकल के जवान दोनों गाड़ियों को अंदर ले जाने के लिए बढ़े लेकिन बड़ी दमकल रास्ते की समस्या के कारण सेनपुर तक नहीं जा सकी। काफी प्रयास के बाद भी जब दमकल अंदर ले जाने का रास्ता नहीं सूझा, तो ऐसे में छोटी दमकल के सहारे ही जवानों को बचाव कार्य करना पड़ा। सेनपुर में आग लगने की सूचना के बाद नेताओं का भी मजमा लगने लगा था।
विज्ञापन
क्षेत्र के जमरावां से जिला पंचायत सदस्य राकेश प्रजापति भी पहुंचे। ग्रामीणों की भीड़ के बीच डीडीसी ने डीएम को मौके पर बुलाने की बात कह कर जनता को उकसाने का प्रयास किया। थानेदार बलराम सिंह के कानों तक यह बात पहुंची तो उन्होंने आक्रोशित लोगों को शांत किया कि जब प्रशासन आ चुका है तो हाकिम को बुलाने की क्या जरूरत है। तब ग्रामीण शांत हुए।