फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Murdered body thrown in well

हत्या कर युवती का शव कुएं में फेंका

Sat, 11 Nov 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर Updated Sat, 11 Nov 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Murdered body thrown in well
महराजगंज - फोटो : SELF

रैना और दावतपुर के बीच स्थित जंगल के कुएं में शुक्रवार को युवती का शव मिला है। शव बोरे में भरा था। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में ऑनर किलिंग की आशंका जताई है। बताया जाता है कि युवती के मां-बाप समेत अन्य सदस्य घर पर नहीं हैं। घर में केवल तीन बच्चे हैं। हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


मलवां थाना क्षेत्र के रैना और दावतपुर के बीच जंगल में खरगी बाबा कुआं है। दुर्गंध आने पर शुक्रवार को चरवाहे ने कुएं में झांका तो बोरा उतराता दिखा। ग्रामीणों की सूचना पर एसओ अनूप सिंह पहुंचे। पुलिस ने कुएं से बोरा निकलवाया तो उसमें करीब 18 वर्षीय युवती का शव निकला। ग्रामीणों ने सड़े गले शव को पहचानने से इनकार कर दिया। कुछ लोगों ने पुलिस को लाश पड़ोसी गांव हसनापुर की होनी बताई।
विज्ञापन


हसनापुर पहुंची पुलिस को पता चला है कि गांव की एक युवती घर और पड़ोसियों के यहां चोरी करती थी। उसके किसी से प्रेम संबंध भी थे। इससे परिवार के लोग परेशान थे। विरोध करने पर परिजनों से मारपीट करती थी। करीब एक हफ्ते पहले परिजनों से उसका विवाद हुआ था। झगड़े के बाद से ही वह लापता है। कयास लगाए जा रहे कि परिवार वालों ने उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। लाश कुएं से मिलने की खबर के बाद से परिवार वाले गायब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती परिवार की बड़ी बेटी थी। उससे छोटी दो बहनें और चार भाई हैं। घर में पुलिस को एक बहन और दो भाई मिले। पुलिस को परिजनों के बारे में पता नहीं चल सका। एसओ अनूप सिंह ने बताया कि शव बोरे में मिला है। इससे साफ होता है हत्या कर शव फेंका गया है। हसनापुर गांव के संभावित परिवार की खोजबीन की जा रही है। फिलहाल उनके आने पर पुष्टि के साथ शिनाख्त हो सकेगी। पोस्टमार्टम में डीएनए जांच की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed