फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   murder of wife in fatehpur, accused husband absconding

फतेहपुर: ईंट से पत्नी के चेहरे व सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट, आरोपी पति फरार

Sun, 04 Jul 2021 10:16 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 04 Jul 2021 10:16 PM IST
सार

पुलिस ने खून से सनी ईंट और पास में रखी कुल्हाड़ी कमरे से बरामद की। घायल महिला को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। वहां नर्सिंग होम में महिला की शनिवार की रात मौत हो गई।

विज्ञापन
murder of wife in fatehpur, accused husband absconding
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले में मलवां थानाक्षेत्र के गांव शमशेर पुरवा में पति ने पत्नी को ईंटों कूंचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, इलाज के दौरान कानपुर के एक नर्सिंगहोम में उसकी मौत हो गई। असोथर थानाक्षेत्र के घनघौल गांव निवासी सकठू पाल की बेटी रम्मीता (30) की शादी करीब 13 साल पहले शमशेर पुरवा निवासी राजेश पाल के साथ हुई थी।
विज्ञापन


राजेश रोहतक में मिठाई बनाने का काम करता था। लॉकडाउन के चलते करीब दो साल से गांव में ही रह रहा है। घरेलू कलह में राजेश और रम्मीता के बीच अक्सर विवाद होता था। शुक्रवार रात राजेश बेटे अमित (8) को लेकर दरवाजे पर सोया था।
विज्ञापन


रम्मीता कमरे में तीन साल की बेटी अवनी के साथ सो रही थी। रात करीब 12 बजे राजेश कमरे में पहुंचा और ईंट से पत्नी के चेहरे, सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास और परिवार के लोग पहुंच गए। राजेश मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


112 नंबर पर सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस पहुंची। पुलिस ने खून से सनी ईंट और पास में रखी कुल्हाड़ी कमरे से बरामद की। घायल महिला को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। वहां नर्सिंग होम में महिला की शनिवार की रात मौत हो गई।


थाना पुलिस के मुताबिक मृतका के ससुर हनुमान की तहरीर पर राजेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। परिजन घरेलू विवाद को घटना की वजह बता रहे हैं। आरोपी के पकड़े जाने के बाद सही जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed