फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Mother-in-law hanged

सास-बहू ने फांसी लगा जान दी

Wed, 15 May 2019 12:24 AM IST
fatehpur Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 15 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
असोथर (फतेहपुर)। एक बंद कमरे में मंगलवार की रात सास-बहू दोनों मृत मिलीं। सास फांसी के फंदे पर लटक रही थी और बहू करीब ही जमीन पर पड़ी थी। दरवाजा न खुलने पर बेटे व पड़ोसियों ने खिड़की से कमरे का यह हाल देखा। सूचना पर पुलिस पहुंची। मायके पक्ष का इंतजार किया जा रहा है। रात तक ग्रामीणों की भीड़ घर के बाहर खड़ी रही। आपसी विवाद को मौत की वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन

असोथर थाना क्षेत्र के कुसुंभी गांव निवासी किसान कामता प्रसाद अपने बेटे रामचंद्र के साथ मंगलवार दोपहर ट्रैक्टर में गेहूं लादकर बेचने मंडी में शहर आए थे। घर में कामता की पत्नी धनपतिया (52) और बेटे की  पत्नी सोनम (25) थे। सोनम की दो साल पहले शादी हुई थी। दूसरा बेटा राहुल मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। सबसे छोटा बेटा अर्जुन शाम लगभग सात बजे खेलकर घर पहुंचा। कमरे के लोहे की दरवाजे की कुंडी खटखटाई। अंदर से कोई जवाब नहीं आया। कुछ देर उसने बाहर ही बैठकर इंतजार किया। रात साढ़े आठ बजे के करीब अर्जुन किसी तरह कमरे की ऊंचाई पर चढ़ा। बयाला (छेद) से झांका तो मां को फांसी के फंदे से लटका पाया। भाभी को जमीन पर पड़ा देखा। घटना देखकर अर्जुन ने शोर मचाना शुरू किया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। एसओ हेमराज सरोज मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना सोनम के मायके खागा कोतवाली के टेनी गांव दे दी गई है। कामता और उसके बेटे को सूचना दी गई। पुलिस कयास लगा रही कि सास-बहू में विवाद के बाद ही यह हालात हुए हैं। रामचंद्र की यह दूसरी शादी रही है। पहली पत्नी ने फांसी के फंदे से लटक कर जान दी थी। एसओ ने बताया कि मायके पक्ष से मृतका के दाता राजू आ गए हैं। उनकी मौजदूगी में दरवाजा तोड़ा गया है। पिता हीरालाल के आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed