फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Many faces behind killing

हत्या की साजिश के पीछे छिपे कई चेहरे

Fri, 15 Apr 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Fri, 15 Apr 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Many faces behind killing
- गांव में जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

क्लर्क परिवार को जड़ से समाप्त करने की कोशिश में दो हत्याओं को अंजाम दिया गया। अंजाम देने के आरोपी पूर्व प्रधान का कारनामा प्लान के तहत होना सामने आया। इस खेल में कई चेहरे ऐसे हैं जो बेनकाब नहीं हुए हैं। इन्हें पुलिस अपनी जांच में सामने ला सकती है। इसके लिए पुलिस को जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रही इला के बयान की जरूरत पड़ेगी।

विज्ञापन


प्लान को तैयार करने में परिवार के कुछ करीबी सदस्य भी शामिल हो सकते हैं। सहिली गांव में रहने वाली क्लर्क विमला देवी के पास 42 बीघा खेत हैं। सात बीघा जमीन सहिली चौराहे पर है। जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ के करीब है। इसके अलावा क्लर्क पद पर रहते हुए की गई कमाई भी लाखों में है।
विज्ञापन


परिवार की सारी जायदाद की वारिस क्लर्क की दोनों बेटियां थीं। बेटियों की शादी के बाद अकूत संपत्ति के मालिक दामाद होते। माना जा रहा है कि करोड़ों की संपत्ति हाथों से फिसलती दिख रही थी। विमला देवी अपने पति के अन्य भाइयों के परिवार से ज्यादा मतलब नहीं रखती थीं। विमला देवी के पति तीन भाई थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी संभव है कि गेम प्लान को परिवार व उससे जुड़े कई सदस्यों ने मिलकर तैयार किया हो, जिसमें मोहरा पूर्व प्रधान को बनाया गया। हत्याकांड में मुकदमे के वादी भी विमला के एक जेठ हैं। विमला के परिवार को छोड़कर बाकी सदस्यों के बीच उनका अच्छा सामंजस्य है। गांव में कोई दूसरा व्यक्ति परिवार के मसले को देखकर गवाही देने को तैयार नहीं है।


ग्रामीणों में कुछ लोग मृतका पक्ष की बात कह रहे थे। वहीं कुछ लोग पूर्व प्रधान और उसके बेटों को वारदात के समय नहीं देखने का दावा करते दिखे। इससे ही साफ हो जाता है कि गांव में वादी और आरोपी पक्ष को लेकर कहीं न कहीं गुटबाजी भी है। सीओ सिटी समर बहादुर ने बताया कि वारदात में संदिग्ध क ई चेहरे हैं। पुलिस पूरी जांच पड़ताल के बाद सभी को उजागर करेगी। इसमें सबसे महत्वपूर्ण इला होगी। उसके  बयानों के बाद पूरा मामला साफ हो जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed