{"_id":"5ac514344f1c1bce618b5643","slug":"locks-take-away-the-goods-worth-2-5-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताले तोड़ ढाई लाख का माल बटोर ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताले तोड़ ढाई लाख का माल बटोर ले गए
fatehpur
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
-जहानाबाद में चोरी की बाद खुली पड़ी आलमारी
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जहानाबाद। घर का ताला तोड़कर चोर नगदी जेवरात समेत ढाई लाख का माल ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना में पुलिस को किसी करीबी का हाथ होने का शक है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के कछेउरा मियां टोला निवासी हामिद मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी शहीदा बेगम अपने भाई सेफात के साथ गांव में रहती है। परिवार के लोग मंगलवार रात चादर चढ़ाने रिंद नदी किनारे उर्स में गए थे। परिवार के लोग आधी रात घर वापस आए। घर के ताले टूटे देखकर हैरान रह गए। घटना की पुलिस को खबर दी। पुलिस मौके पर जांच को पहुंची। सेफात ने पुलिस को बताया कि चोर लाकर तोडक़र चालीस हजार रुपये नगदी, करीब दो लाख कीमत के सोने, चांदी के जेवरात चुरा ले गए हैं। थानेदार घनश्याम पांडेय ने बताया कि कस्बा इंचार्ज मामले की जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट दर्ज होगी।
आग में घर बर्बाद, फसल राख
प्रेमनगर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अल्लीपुर बहेरा गांव में हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से फसल में आग लग गई। अग्रिकांड गांव के हाजी शब्बीर, जमील, रईश, मकसूदल, नुरूल, अली हुसैन, वली हुसैन, गुलजार, शाकरा बेगम की फसलें जलकर नष्ट हो गई। उधर, मदागंज गांव निवासी ज्ञानी के घर में आग लगने से गृहस्थी जलकर बर्बाद हो गया। (ब्यूरो)
विज्ञापन
......................