{"_id":"56f18fb14f1c1bfa7ff14d66","slug":"lift-asking-farmers-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट मांगकर किसान को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफ्ट मांगकर किसान को लूटा
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Wed, 23 Mar 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैन में लिफ्ट मांगकर एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर किसान अनिल तिवारी से 40 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान व दूसरे युवकों से पूछताछ के बाद कुछ लोगों को ट्रेस किया है। इस मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि करीब तीन घंटे की पड़ताल के बाद उसे रुपये लौटाने के भरोसे पर छोड़ा है। घटना मलवां थानाक्षेत्र के अल्लीपुर कताई मिल के पास की है।
विज्ञापन
मूलरूप से कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी इब्राहिमपुर गांव निवासी अनिल तिवारी परिवार के साथ आवास विकास कालोनी में रहते हैं। त्योहार के मौके पर आलू खुदाई करने वाले मजदूरों को पेमेंट करने वह अपने साथी मुन्ना के साथ मारुति वैन से गांव जा रहे थे। डाक बंगले के पास रुक कर गुटखा खाने लगे तभी एक युवक ने मलवां तक जाने के लिए लिफ्ट मांगी।
विज्ञापन
अनिल ने युवक को बैठा लिया। कार जैसे ही अल्लीपुर कताई मिल के पास पहुंची थी तभी युवक ने कार रोकने को कहा। किसान ने मलवां तक साथ चलने को कहा। इससे वह नाराज होने लगा तो अनिल ने कार रोक दी। कार रुकते ही बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। अनिल के साथ मारपीट शुरू कर जेब में रखे 40 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
किसान ने थाने में घटना की आपबीती बताई। पुलिस उसके साथ ही घटनास्थल पहुंची। वहां से कुछ दूरी पर चार पांच लड़के मौजूद थे। लड़कों से पूछताछ में हकीकत सामने आ गई। उन्हीं लड़कों ने लुटेरों की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों के घर छापेमारी की। जहां पर लूट करने वाले बाइक खड़ी मिली।
एसओ ज्ञान सिंह यादव ने बताया घटना मारपीट की है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उधर, पीड़ित ने बताया कि पुलिस ने उसे आरोपियों से रुपये दिलाने की बात कही है। सीओ समर बहादुर ने बताया कि पीड़ित के बयान पर ही एफआईआर होगी। वे खुद मामले की जांच करेंगे।