फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Ladoo, addicted to substance mixed, condition of four

लड्डू में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया, चार की हालत बिगड़ी

Tue, 15 Aug 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर। Updated Tue, 15 Aug 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Ladoo, addicted to substance mixed, condition of four
थरियांव में चारपाई पर लेटी लड्डू के सेवन से पीड़ित सुनीता - फोटो : अमर उजाला

थरियांव। ठगी करने वाले एक शख्स ने रविवार शाम पड़ोस के चार लोगों को लड्डू में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया और परिवार समेत भाग निकला। घटना की जानकारी सोमवार सुबह तब हुई जब एक बच्चा लड्डू खाने के बाद लड़खड़ाने लगा। जिन लोगों ने रविवार को लड्डू खाए थे, उन्हें जगाया गया तो वह भी लड़खड़ा रहे थे। सभी को सदर अस्पताल मेें लाकर भर्ती कराया गया। आरोपी शख्स के कई लोगाें से कर्ज लेने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


असोथर थानाक्षेत्र के रिठवां-भैरवा गांव निवासी राम नरेश उर्फ राजन मिश्र मौजूदा समय में थरियांव कस्बे के असोथर रोड पर किराए का कमरा लेकर रहता था। इलाकाई लोगों का कहना है कि राजन खुद को बैंक का फील्ड अफसर बताता था। बैंक के साथ दूसरी सरकारी नौकरी दिलाने और राशन कार्ड बनवाने के नाम पर वह लोगों से रकम वसूलता था। पड़ोसी प्रकाश लोधी से राशन कार्ड बनवाने के लिए उसने 11 सौ रुपये लिए थे। साल भर पहले सेवानिवृत्त फौजी रामप्यारे से अपनी बेटी की शादी के लिए एक लाख रुपये कर्ज लिया था। कर्ज अदा करने की समय सीमा खत्म होने के बाद राजन फौजी को आश्वासन दे रहा था कि वह उसके बेटे को सरकारी नौकरी दिला देगा। 10 दिन पहले ठगी की शिकायत पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। प्रकाश लोधी ने बताया कि रविवार शाम को राजन ने उसकी बेटी सुनीता (10) व दोसाल की बेटे राजू को प्रसाद के रूप में लड्डू दिया। पड़ोसी संजय की बेटी खुशी (6) व पूर्व फौजी राम प्यारे की पत्नि कलावती को भी लड्डू दिया। प्रकाश ने बताया कि सुनीता ने लड्डू खा लिया था, जबकि राजू ने सुबह लड्डू खाने की जिद की तो पत्नी ने दे दिया। इसे खाने के कुछ देर बाद ही राजू लड़खड़ाने लगा। यह देखकर आशंका हुई तो उन्होंने घर में सो रही सुनीता को उठाया। वह भी लड़खड़ाने लगी। ऐसा ही पड़ोसी संजय की बेटी खुशी और फौजी की पत्नी कलावती के साथ हुआ। इन सब की हालत देख पीड़ित परिवार के लोग राजन के घर पहुंचे तो कमरे में ताला लगा था। एसओ विपिन कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने पीड़ित परिवार से तहरीर देने को कहा है। छानबीन कराई जा रही है कि इस तरह आरोपी चाबी को रस्सी से लटकाकर पूरा सामान व परिवार लेकर रातोरात क्यों भागा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed