{"_id":"574f307e4f1c1b0209109cb5","slug":"kanpur-six-million-retired-military-ground-fooled-and-deceived","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर के रिटायर फौजी से जमीन के झांसे में छह लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कानपुर के रिटायर फौजी से जमीन के झांसे में छह लाख ठगे
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
एमबीए की परीक्षा में हुआ फर्जीवाड़ा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। कानपुर के रिटायर फौजी को फतेहपुर के एक जालसाज ने जमीन कारोबारी बनकर छह लाख रुपये ठग लिए। फौजी को ठगे जाने का पता चार महीने बाद तब चला जब किसान ने बैनामा करने से मना कर दिया। रुपयों के वापस करने की मांग पर भी उसे टरका दिया। जिसके बाद एसपी से शिकायत की गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
कानपुर नौबस्ता थाना क्षेत्र के संजय गांधी नगर निवासी अनिल कुमार शर्मा रिटायर फौजी हैं। वे पुरोहित का काम करते हैं। मूल रूप से हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवई गांव निवासी हैं। उन्होंने बताया कि कानपुर में अपने पड़ोसी संजय गुप्ता के घर पर कथा सुनाने गए थे।
विज्ञापन
वहीं पर संजय को फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के राधानगर निवासी महेंद्र गुप्ता रिश्तेदार से मुलाकात हुई थी। महेंद्र गुप्ता ने अपना परिचय प्रॉपर्टी कारोबारी होने का दिया था। महेंद्र गुप्ता ने कृषि योग्य जमीन दिलाने की बात कही थी।
विज्ञापन
उनको राधानगर इलाके में महेंद्र ने जमीन दिखाई। उस जमीन का मालिक किसान रामचंद्र को बताया। रामचंद्र का फर्जी मतदान कार्ड और खतौनी उसे लाकर दी गई। रामचंद्र को बेटे की छह लाख रुपये नौकरी लगवाने को देने हैं।
अगर उसे जल्द रुपये नहीं मिले तो दूसरे को जमीन दे देगा। इसी बात पर उसने तीन दिसंबर को एग्रीमेंट रामचंद्र से कराया और छह लाख रुपये नगदी सौंप दी। कुछ दिनों बाद बैनामा कराने का प्रस्ताव रखा। जब वे बैनामा कराने गए तो टालमटोल करने लगा।
तब उन्होंने किसान रामचंद्र को पकड़ा। तब किसान रामचंद्र ने सारा माजरा बताया और अपना सही परिचय पूतीलाल निवासी राधानगर बताया। जिसके बाद महेंद्र गुप्ता की तलाश की गई, तो उसने रुपये लौटाने का वादा किया। जिसके बाद से महेंद्र मोबाइल बंद कर फरार हो गया। कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।