फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   JEHANABAD undeclared curfew 27 arrested , two hundred reports

जहानाबाद में अघोषित कर्फ्यू 27 गिरफ्तार, ढाई सौ पर रिपोर्ट

Sat, 16 Jan 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sat, 16 Jan 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
JEHANABAD undeclared curfew 27 arrested , two hundred reports

जुलूस के दौरान हुए पथराव के बाद जहानाबाद में हुआ तनाव शुक्रवार को दूसरे

विज्ञापन
दिन भी बरकरार रहा। पूरे इलाके में अघोषित कर्फ्यू सा माहौल है। पुलिस लगी हुई है। पुलिस ने ढाई सौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। इसमें 37 नामजद हैं। रात में हुई ताबड़तोड़ छापेमारी में 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कमिश्नर, आईजी, डीआईजी इलाके में  कैंप कर रहे हैं।

जहानाबाद कस्बे में गुरुवार को जुलूस के दौरान पथराव, मारपीट, आगजनी व फायरिंग हुई थी। इसके बाद से आईजी बीबी शर्मा और डीआईजी भगवान स्वरूप श्रीवास्तव कैंप कर रहे हैँ।

शुक्रवार को आला अफसरों ने अलग-अलग बैठकें कर सांप्रदायिक सौहार्द बनाने की अपील की। चौकसी के बीच सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज कराई गई। इसके बाद नगर पंचायत में अधिकारियों ने कस्बेवासियों को बुलाकर बैठक की गई। इसमें दोनों वर्गों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।

वहीं दूसरी तरफ आरएएफ, पीएसी और पुलिस कर्मी गलियों और मुख्य मार्ग पर फ्लैग मार्च करते रहे। ज्यादा संवेदनशील मुहल्लों में उन्हें टुकड़ी के रूप में तैनात कर दिया गया है। जहानाबाद एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि 37 लोगों को नामजद के अलावा 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर की गई है।

इन पर दहशत फैलाने, बलवा, हत्या के प्रयास, पुलिस मुठभेड़, आगजनी, पथराव की धारा लगाई गई है। इसमें 27 को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगजनी वाले स्थानों पर थानेदारों की ड्यूटी लगी है। आईजी, डीआईजी, डीएम, एसपी ने बेखौफ होकर दुकानें खोलने और घराें से बाहर निकलने की अपील करते रहे, लेकिन इलाके में सन्नाटा रहा।




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed