{"_id":"0bf95591510629d8d951feca1501fbfe","slug":"including-one-against-former-mla-report-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक समेत दस के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व विधायक समेत दस के खिलाफ रिपोर्ट
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Wed, 03 Feb 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडीसी सदस्य पर वोट डालने का दबाव बनाने के लिए
विज्ञापन
ट्रैक्टर उठा ले जाने पर पूर्व विधायक आनंद लोधी समेत दस लोगों के खिलाफ
रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने ट्रैक्टर को भी गांव से बरामद करने का
दावा किया है। पीड़ित पक्ष ने एसपी से मामले की सोमवार को शिकायत की थी।
जिसकी जांच के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेसहन गांव निवासी धांधू की पत्नी सावित्री देवी बीडीसी सदस्य हैं। धांधू का आरोप है कि ब्लाक प्रमुख पद के दावेदार अमित लोधी के भाई पूर्व विधायक आनंद लोधी समेत दस लोगों ने घर में धावा बोला था।
चुनाव में वोट पक्ष में डालने की बात कह सदस्यता का प्रमाण पत्र मांगा था। विरोध करने पर मारपीट की और गाली गलौज देकर ट्रैक्टर उठा ले गए थे। एसपी के आदेश पर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
एसओ श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर पीड़ित के गांव से ही खेतों से बरामद हुआ है। मामले में आनंद लोधी, अमित लोधी, अभिनव लोधी पुत्र आनंद लोधी, चंद्रशेखर सिंह समेत 10 पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन पर निर्वाचन में प्रलोभन, दबाव देना, धारा 144 के उल्लंघन, मारपीट, ट्रैक्टर ले जाना की धाराएं लगाई गई हैं।