{"_id":"573626614f1c1b750b91998c","slug":"in-search-of-the-robbers-escaped-post-charge-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों की तलाश में दबिशें, चौकी इंचार्ज सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरों की तलाश में दबिशें, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sat, 14 May 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
लूटपाट
- फोटो : amar ujala
जाफरगंज थाना क्षेत्र के मांझेपुर इलाके में बकरी व्यापारियों से हुई सनसनीखेज लूटकांड में एसपी ने चौकी प्रभारी चंद्रमा प्रसाद तिवारी को सस्पेंड कर दिया। उनका दावा है कि ड्यूटी स्थल पर पुलिस के न होने से वारदात हुई। वहीं लुटेरों की तलाश में लगाई गई क्राइम ब्रांच टीम पड़ोसी जिले में गई है।
विज्ञापन
बता दें चांदपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी बकरी व्यापारी वसीम और अफसर गुुरुवार को जाफरगंज बाजार में मवेशी बेचकर जा रहे थे। रास्ते में वसीम को गोली मारकर दोनों व्यापारियों से 80 हजार रुपये बदमाश लूट ले गए थे। पुलिस की जांच के बाद बदमाशों के सीमावर्ती पड़ोसी जिले के होने का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
इसके बाद एसपी ने निर्देशन पर एक टीम भेजी गई है। वहीं, एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि यह घटना पुलिस की चूक से हुई थी। एसपी ने बताया कि एचसीपी चंद्रमा प्रसाद चौकी इंचार्ज के पद पर तैनात थे। उन्हें बाजार की वजह से मांझेपुर में तैनात किया गया था।
विज्ञापन
जहां पर वाहनों की चेकिंग भी की जानी थी। वे सतर्क ता से ट्रिपलिंग करने वाले बाइक सवारों की चेकिंग करते तो घटना नहीं होती। घटना हो भी जाती तो बदमाशों की धरपकड़ की जा सकती थी। ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में सस्पेंड किया गया है।