फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   in road accidents in different route nine persons injured

अलग-अलग मार्ग हादसों में नौ लोग घायल

Sun, 28 Dec 2014 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 28 Dec 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
in road accidents in different route nine persons injured

कोहरे के कारण सड़क हादसों का ग्राफ भी बढ़ गया। शनिवार को अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में नौ लोग घायल हो गए। टैंकर और डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत में तीन घायल हो गए हैं, जबकि अन्य दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हुए। गंभीरावस्था में घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर के लिये रेफर किया गया।

विज्ञापन


उधर, पुरानी बिंदकी के  मां ज्वाला जी मंदिर के समीप डंफर की टक्कर से तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को गंभीरावस्था में सीएचसी से कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र हसवां कस्बा निवासी पप्पू यादव चालक और मनोज डीसीएम के खलासी है। इलाहाबाद से भाड़ा लादकर कानपुर जा रहे थे। दोनो रास्ते में कुछ समय के लिए गांव में रुक गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोपहर को कानपुर के लिये निकले थे। बिलंदा हाइवे पर कानपुर की ओर से आ रहे टैंकर से डीसीएम की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गये।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह ट्रकों के अंदर फंसे चालकों को बाहर निकाला। डीसीएम के दोनो घायलों और टैंकर चालक अर्जुन सिंह निवासी नसीरपुर थाना मलवां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां से तीनों को कानपुर के लिए रेफर किया गया। उधर, नउवाबाग हाइवे में ऋषभ तिवारी और योगेंद्र निवासी कानपुर दुर्घटना का शिकार बने हैं। दोनों शुक्रवार की रात हाइवे में दुर्घटना का शिकार बने हैं।


इनको कानपुर के लिए रेफर किया गया है। इसी क्रम में मोहम्मद शाहिद निवासी बाकरगंज दुर्घटना का शिकार हुआ है।
इसी तरह फतेहपुर लाला बाजार निवासी निजाम पुत्र उसमान सनी पुत्र निजाम, फरीदा पुत्री उसमान अपनी रिश्तेदारी में बिंदकी के मोहल्ला लाहौरी मुन्ना के यहां आए हुए थे, यहां से अपने कुछ रिश्तेदारों से मिलने के लिए बाइक से नगर के कांशीराम कालोनी जा रहे थे, तभी मां ज्वाला जी मंदिर के समीप हाईवे में तेज रफ्तार से जा रहे डंफर ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आस-पास के लोगों ने सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया यहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed