{"_id":"6eb3b43cef4eb03206503b0127087f29","slug":"in-police-encounter-accused-of-loot-incidents-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले धरे गए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले धरे गए
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sun, 22 Feb 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
कानपुर में पिछले माह लूट की सिलसिलेवार घटनाओं को अंजाम देने वाले पल्सर सवार बदमाशों को शहर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस ने कार्रवाई करके बदमाशों को जेल भेज दिया। बदमाशों लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए हुसैनगंज स्थित बैंक में रेकी कर रहे थे। एक बदमाश भागने में सफल हो गया है।
विज्ञापन
बाकरगंज चौकी इंचार्ज सनुज यादव ने बताया कि बदमाश मुन्ना पुत्र नदीमुद्दीन निवासी दीन दयाल नगर थाना बिधनू कानपुर और राजेश सिंह निवासी रघुबर का डेरा सरकंडी थाना असोथर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस का दावा है कि दो दिन से बदमाश हुसैनगंज कस्बा स्थित बैंक में रेकी कर रहे थे, लेकिन उनको बड़ा शिकार नहीं मिल रहा था।
बदमाश किसी घटना के मकसद से रात को शहर आ रहे थे। पक्का तालाब एफसीआई गोदाम के पास गश्त दौरान पुलिस ने काली पल्सर में सवार बदमाशों को रोकने की कोशिश की ।
विज्ञापन
तभी बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने अपना बचाव करके बदमाशों को पकड़ लिया। जब कि एक बदमाश रिंकू भागने में सफल हो गया है।
मामले की पड़ताल में विधनू थाना क्षेत्र पुलिस से की गई। थाने से शनिवार दोपहर को उपनिरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र कोतवाली लूट की घटनाओं के पीड़ितों के साथ आये।
उनमें एक पीड़ित के साथ क्षेत्र में 17 फरवरी को एक व्यवसाई के साथ 25 हजार रुपये और सामान लूटने और दूसरे के साथ 16 जनवरी को तीन लाख लूटने का दावा किया गया।
दरोगा सुरेश नारायण मिश्र ने बताया कि इनको पीड़ितों ने पहचाना है। इनके पास लूटे माल की पायल, बिछिया और कट्टा बरामद हुआ है।
पदार्थ 70 ग्राम बरामद हुआ है।