{"_id":"5a4540f24f1c1b156b8befb5","slug":"husband-roaming-in-the-village-by-killing-a-pregnant-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती पत्नी की हत्या कर गांव में घूमता रहा पति ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्भवती पत्नी की हत्या कर गांव में घूमता रहा पति
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
बेटियां शिवानी और प्रेमा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असोथर (फतेहपुर)। दहेज की मांग पूरी न होने पर युवक ने गुरुवार को पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह गांव में घूमता रहा। मायके पक्ष को घटना की भनक लगी तो मौके पर पहुंचे और दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार भी देर शाम घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
असोथर थाने के ऐझी गांव के मजरे कोटवा निवासी चुन्नू निषाद की शादी छह साल पहले संगीता निषाद (30) से हुई थी। संगीता रमसोलेपुर मजरे रामनगर कौंहन निवासी चुनका की बेटी थी। शादी के बाद उसे दो बेटियां शिवानी और प्रेमा हुईं। गुरुवार को पति-पत्नी में विवाद हुआ। चुन्नू ने संगीता की गला दबा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह गांव में घूमता रहा। इस बीच किसी ने संगीता के मायके सूचना दे दी।
विज्ञापन
कुछ देर में ही परिवार के अन्य लोगों के साथ संगीता का भाई प्रमोद मौके पर पहुंचा। उसने आरोप लगाया कि चुन्नू दहेज में बाइक और नकदी की मांग करता था। इसके लिए संगीता को अक्सर पीटता भी था। उसे शराब व गांजा पीने की लत भी है।
विज्ञापन
पैसे नहीं देने पर उसने संगीता की हत्या कर दी। थानाध्यक्ष राजेश मौर्या ने बताया कि आरोपी ने पत्नी का गला दबाकर हत्या करना कबूल किया है। दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को पकड़ा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दो दिन पहले संगीता ने अल्ट्रासाउंड कराया था। वह दो माह की गर्भवती थी। पूछताछ में पता चला कि आरोपी को फिर बेटी होने का डर था। लेकिन दो माह के गर्भ से लिंग का पता नहीं चल सकता है।