{"_id":"5a35686e4f1c1b95188ba2f8","slug":"husband-murdered-by-boyfriend-warts","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी मौसा से मिलकर की थी पति की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी मौसा से मिलकर की थी पति की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा कोतवाली क्षेत्र के ठाकुरपुर गांव के सुरेंद्र सिंह यादव हत्याकांड का खुलासा हो गया है। पुलिस के मुताबिक सुरेंद्र को उसकी पत्नी ने ही प्रेमी मौसा के साथ मिलकर मारा था। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना वाले दिन पत्नी ने पति के पैरों को जकड़ा और प्रेमी ने उसका गला घोंट दिया था।
विज्ञापन
गांव के जमुना प्रसाद उर्फ गुलाब का बेटा सुरेंद्र यादव (25) पत्नी निधि के साथ परिवार से अलग रहता था। वह ग्वालियर में मजदूरों की ठेकेदारी करता था। 9 दिसंबर को घर लौटा था। 11 दिसंबर को भोर गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। एक कमरे में पति की हत्या और पत्नी को बंधक बनाने के बाद भी कोई चोट का निशान न पाकर पुलिस के शक की सुई पत्नी की ओर घूमी थी। नकाबपोश बदमाश होने के बयान ने भी करीबी की ओर अंगुली उठाई।
विज्ञापन
पुलिस ने मोबाइल डिटेल खंगालने के बाद निधि को पूछताछ के लिए बुलाया। वह सवालों में फंसती चली गई और अंतत: टूट गई। उसने पुलिस को बताया कि पढ़ाई के दौरान ही मौसी के देवर कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर निवासी सर्वेश यादव से उसका प्रेम संबंध हो गया था। शादी के बाद पति बाहर रहता था।
विज्ञापन
इस पर वह मायके हथगाम चली जाती थी। वहां सर्वेश आता-जाता था। प्रेम प्रसंग की पति को जानकारी होने पर वह विरोध करने लगा था। इसी वजह से 11 दिसंबर को तड़के प्रेमी को घर बुलाया और मिलकर पति की हत्या कर दी। मामला ठंडा होने के बाद दोनों के बाहर भाग जाने की योजना थी। कोतवाल एके राय ने बताया कि अदालत ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।