फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Household fire ashes, nine goats Mrin

आग से गृहस्थी राख, नौ बकरी मरीं

Mon, 09 Jan 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला, फतेहपुर
अमर उजाला, फतेहपुर Updated Mon, 09 Jan 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Household fire ashes, nine goats Mrin
रियारी गांव में दम घुटने से मरी पड़ी बकरियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चूल्हे की राख से रविवार की आधी रात उठी चिंगारी ने पूरी गृहस्थी को जलाकर राख कर दिया। छप्पर से बरामदे में डंप भूसे में आग लगने से बरामदे में बंधी नौ बकरियों की धुएं की धुंध के कारण दम घुटने से मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से शेष मवेशियों को बचाया जा सका। फायरब्रिगेड के जवानों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मिराई गांव के मजरे रियारी के जगरूप यादव का परिवार रविवार की रात अलग अलग कमरों में सोया था। घर में बने बरामदे के आधे हिस्से में भूसा डंप था जबकि आधे में मवेशी बंधे थे। जगरूप ने बताया कि रात तीन बजे रसोई घर के बगल में पड़ा छप्पर आग से घिरा था और बरामदे का भूसा जल रहा था। यह देखकर उसने शोर मचाया, तो पड़ोसी जुट आए।
विज्ञापन


घर के सदस्यों को बाहर निकालने के बाद आग से घिरे बरामदे में बंधे मवेशियों को निकालने पहुंचा तो 15 में से नौ बकरियां मरी पड़ी थीं। दो भैंस व एक पड़िया हांफ रहीं थीं। आनन फानन जिंदा बचे मवेशियों को बाहर निकाल लिया गया लेकिन घर में रखे 15 क्विंटल गेहूं, दो क्विंटल चावल समेत कपड़ा-बर्तन आदि गृहस्थी का सामान जलने से नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed