{"_id":"58c056b84f1c1b8322dc414b","slug":"hidden-holes-and-alcohol-recovered-in-fields","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में छिपा लहन और शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेतों में छिपा लहन और शराब बरामद
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Thu, 09 Mar 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
कच्ची शराब व लहन बरामद करती आबकारी टीम
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. के निर्देश पर आबकारी टीमें चौकन्ना हुई हैं। पुलिस आबकारी की संयुक्त टीमों ने बुधवार को कच्ची शराब बनाने के ठिकानों में छापेमारी की। आबकारी अधिकारी पीसी पाल, सदर निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा, खागा निरीक्षक रवींद्र कुमार, बिंदकी निरीक्षक शंक रपाल की टीम ने ललौली थाना क्षेत्र के पल्टू का पुरवा, दसौली, महमदपुर, गांव में छापेमारी की।
खेताें पर छिपाया लहन बरामद करने के लिए टीम ने फावड़े और कुदाल चलाए। डिब्बों में तैयार लहन और कच्ची शराब के पाउच बरामद हुए। तीनों गांवों से 45 लीटर कच्ची शराब और 650 किलो लहन बरामद हुआ। पांच आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
उधर, खागा कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार, हरदों में छापेमारी की गई। 65 लीटर कच्ची शराब और सात क्विंटल लहन के साथ 12 आरोपियों को दबोचा है।